फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: वर्षों का इंतजार हुआ खत्म, नजफगढ़ ड्रेन पर बनेगा नया फुटब्रिज

विज्ञापन
विज्ञापन
-लंबे समय से लंबित जन मांग पूरी, मंत्री प्रवेश साहिब सिंह ने किया फुटब्रिज निर्माण कार्य का शुभारंभ
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। स्थानीय लोगों की वर्षों पुरानी मांग पर दिल्ली के लोक निर्माण विभाग (पीडबल्यूडी) मंत्री प्रवेश साहिब सिंह ने सोमवार को उत्तर दिल्ली स्थित नजफगढ़ ड्रेन पर नए पैदल पुल (फुट ब्रिज) के निर्माण कार्य का शुभारंभ किया। मंत्री ने कहा कि लगभग सात माह में पूरा होगा।

मंत्री प्रवेश साहिब सिंह ने कहा कि यह परियोजना दिल्ली सरकार की नागरिकों की सुरक्षा और बेहतर सार्वजनिक आधारभूत ढांचे के प्रति प्रतिबद्धता का प्रतीक है। यह नया फुट ब्रिज गुड़ मंडी, राजपुरा, रूप नगर, मुखर्जी नगर और यमुना मार्ग को आपस में जोड़ेगा।
विज्ञापन

उन्होंने कुछ महीने पहले हुई पुल दुर्घटना का उल्लेख करते हुए कहा कि उस घटना ने यह स्पष्ट कर दिया कि राजधानी में पुलों की नियमित संरचनात्मक जांच (स्ट्रक्चरल ऑडिट) कितनी आवश्यक है। उन्होंने कहा कि पिछली सरकार के दौरान पुलों का कोई व्यापक सुरक्षा ऑडिट नहीं कराया गया, जिसके कारण कई महत्वपूर्ण संरचनाओं की समय पर जांच नहीं हो सकी। अब दिल्ली सरकार राजधानी के सभी पुलों, फ्लाईओवरों और फुटओवर ब्रिजों का व्यापक ऑडिट करा रही है।
विज्ञापन

-
पुल के लिए दो करोड़ रुपये की राशि स्वीकृत
प्रवेश साहिब सिंह ने बताया कि नई सरकार समस्याओं के बढ़ने का इंतजार नहीं कर रही है। इस नए फुटब्रिज के निर्माण के लिए लगभग दो करोड़ रुपये की राशि स्वीकृत की गई और अब इसका निर्माण कार्य शुरू हो चुका है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें