फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Year Ender 2024: खुशियों की तमाम सौगातें दे गया गुजरा साल, सड़क से स्वास्थ्य तक दिल्ली को मिलीं कई सौगातें

Thu, 26 Dec 2024 07:58 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

देश को सबसे लंबा गोल्फ कोर्स दिल्ली से मिला है। सफदरजंग अस्पताल के स्पोर्ट्स इंजरी सेंटर को इस साल नया भवन की सुविधा मिली। मोती नगर स्थित रिंग रोड पर 3 लेन का फ्लाईओवर इस साल मार्च में शुरू हो गया।
विज्ञापन
Year Ender 2024 - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

साल 2024 अलविदा कहने के लिए तैयार है। इस अवधि में मिले तोहफों पर नजर डालें तो गुजरते साल ने दिल्ली को कई सौगातें दी हैं। सड़कों पर आवाजाही बेहतर होने के साथ स्वास्थ्य सुविधाएं भी मजबूत हुई हैं। गोल्फ खिलाड़ियों के लिए देश का सबसे लंबा गोल्फ कोर्स भी मील का पत्थर साबित हुआ है। सफदरजंग अस्पताल में स्पोर्ट्स इंजरी सेंटर का नया भवन मिला है तो राम मनोहर लोहिया अस्पताल में प्रदूषण क्लीनिक की स्थापना का अहम काम हुआ है।

विज्ञापन

दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस-वे का पहला खंड तैयार
दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे का पहला खंड तैयार हो गया है। 32 किलोमीटर लंबे इस खंड का निर्माण दो हिस्सों में बांटकर किया गया है। इसमें 14.75 किलोमीटर का हिस्सा दिल्ली में आता है। यह अक्षरधाम से शुरू होकर लोनी बाॅर्डर तक जाता है। इस हिस्से में पांच प्रवेश और निकास पॉइंट बनाए गए हैं।

वहीं, दूसरा हिस्सा 16.85 किलोमीटर है। यह लोनी से ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे (ईपीई) तक जाता है। खास बात यह कि अक्षरधाम से एक्सप्रेस वे से चलने और बागपत ईपीई तक जाने पर टोल नहीं देना होगा। दिल्ली से बागपत के लिए बाधा मुक्त सफर कर सकेंगे। दिल्ली के हिस्से में प्रवेश और निकासी पॉइंट को इस हिसाब से बनाया गया है कि दक्षिणी मध्य, उत्तरी और पूर्वी दिल्ली के वाहनों चालकों की आवाजाही आसान हो सके।

स्पोर्ट्स इंजरी सेंटर को मिली नई इमारत
सफदरजंग अस्पताल के स्पोर्ट्स इंजरी सेंटर को इस साल नया भवन की सुविधा मिली। नए भवन में चोटिल हुए खिलाड़ियों के लिए सर्जरी का इंतजार घटकर आधा हो गया है। इसमें ऑपरेशन थियेटर की संख्या दोगुनी है। इससे चोटिल खिलाड़ियों का वेटिंग का समय कम हो गया है। यहां कंधे, घुटने, कलाई, कोहनी सहित शरीर के दूसरे हिस्से में गंभीर चोट के लिए आधुनिक इलाज मिलता है। नए भवन में आधुनिक मशीन भी लगाई गई हैं। इन पर व्यायाम करना काफी आसान होगा। इसके अलावा खिलाड़ियों की जल्द रिकवरी में यह काफी मददगार साबित होंगे।

मोती नगर को राहत खुला फ्लाईओवर
मोती नगर स्थित रिंग रोड पर 3 लेन का फ्लाईओवर इस साल मार्च में शुरू हो गया। इससे वाहनों की आवाजाही सामान्य हो गई है। मोती नगर और कीर्ति नगर से पंजाबी बाग होते हुए शकूरपुर की तरफ जाने वाले लोगों को जाम से बड़ी राहत मिली है। इससे पहले इसी इलाके में आधा किलोमीटर रास्ता तय करने में आधा घंटे से ज्यादा का वक्त लगता था, लेकिन अब फ्लाईओवर के शुरू होने से तीन मिनट के अंदर बिना किसी बाधा से पूरा किया जा सकता है। इस फ्लाईओवर को डेढ़ साल में तैयार किया गया है।

देश को मिला सबसे लंबा गोल्फ कोर्स
देश को सबसे लंबा गोल्फ कोर्स दिल्ली से मिला है। डीडीए की तरफ से द्वारका में बनाया यह गोल्फ कोर्स 7377 यार्ड में फैला है। इसमें 158 एकड़ में हरित क्षेत्र भी शामिल है। यह परियोजना लगभग 250 करोड़ रुपये की लागत से तैयार हुई है। गोल्फ कोर्स में 52 बे के साथ 375 यार्ड की ड्राइविंग रेंज और फेयर वे के लिए पहली बार उपयोग की गई नॉर्थ शोर एसएलटी घास इसे देश का सबसे लंबा और आधुनिक गोल्फ कोर्स बनाती है। इस गोल्फ कोर्स में क्लब हाउस, रेस्तरां, कैफेटेरिया, कॉन्फ्रेंस हॉल, स्विमिंग पूल, प्रो-शॉप्स जैसी सुविधाएं उपलब्ध हैं। इसका फायदा खिलाड़ियों को होगा।
विज्ञापन

विशेष क्लीनिक का मिला तोहफा
डॉ. राम मनोहर लोहिया अस्पताल ने इस साल भीषण गर्मी से परेशान मरीजों के लिए हीट क्लीनिक व प्रदूषण की समस्या से निपटने के लिए प्रदूषण क्लीनिक की शुरुआत हुई। यह अपने आप में नया प्रयोग है। हीट क्लीनिक में मरीज को तुरंत कूल किया जाता है। इससे शरीर सामान्य तापमान पर काम कर सकता है। इस साल  पड़ी भीषण गर्मी के कारण कई लोगों ने दम तोड़ दिया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें