फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yasin Malik: तिहाड़ के जेल नंबर सात में कटेगी यासीन मलिक की उम्रकैद, न मिलेगी पैरोल न फरलो

Thu, 26 May 2022 04:10 PM IST
Vikas Kumar पीटीआई, नई दिल्ली

सार

एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि सुरक्षा के लिहाज से मलिक को जेल में कोई काम नहीं दिया गया है। उसे जेल नंबर सात में रखा गया है और समय-समय पर उसकी निगरानी की जा रही है। 
विज्ञापन
यासीन मलिक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

टेरर फंडिंग केस में अलगाववादी नेता यासीन मलिक को बुधवार को दिल्ली की एक अदालत ने उम्रकैद की सजा सुनाई। इसके बाद मलिक को तिहाड़ जेल भेज दिया गया। सजा सुनाए जाने से पहले भी मलिक तिहाड़ में ही बंद था। इस बीच गुरुवार को तिहाड़ प्रशासन की तरफ से बयान आया है कि यासीन मलिक को सख्त सुरक्षा के बीच अन्य कैदियों से अलग रखा गया है। 

विज्ञापन


एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि सुरक्षा के लिहाज से मलिक को जेल में कोई काम नहीं दिया गया है। उसे जेल नंबर सात में रखा गया है और समय-समय पर उसकी निगरानी की जा रही है। 

अधिकारी ने यह भी जानकारी दी कि मलिक किसी पैरोल या फरलो का हकदार नहीं होगा क्योंकि वह आतंकी फंडिंग के मामले में दोषी है। 

यासीन ने कबूला अपना जुर्म
बुधवार को अदालत ने टेरर फंडिंग मामले में दोषी ठहराए गए कश्मीरी अलगाववादी नेता यासीन मलिक को दोहरी उम्रकैद की सजा सुनाई है। अदालत ने राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) द्वारा मलिक को मृत्युदंड देने की मांग को खारिज कर दिया। 
विज्ञापन


पटियाला हाउस स्थित विशेष न्यायाधीश प्रवीण सिंह ने खचाखच भरी अदालत में शाम 6 बजे के बाद सुनाए अपने फैसले में यासीन को दो धाराओं में उम्रकैद, एक में 10 वर्ष व एक में पांच वर्ष कैद की सजा सुनाते हुए उस पर जुर्माना भी लगाया है। अदालत के फैसले के अनुसार सभी सजा एक साथ चलेगी। अदालत ने अपने फैसले में कहा कि दोषी ने स्वयं अपना अपराध कबूल किया है और उसे मृत्युदंड देने का कोई आधार नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें