फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

न्यूड पेंटिंग्स की माहिर है कट्टरपंथी नेता की पत्नी

विज्ञापन
विज्ञापन
पाकिस्तान के उच्चायुक्त अब्दुल बासित ने भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाली विदेश सचिव स्तर की वार्ता से पहले कश्मीरी अलगाववादी नेताओं को विचार विमर्श के लिए बुलाकर नया विवाद पैदा कर दिया है।
विज्ञापन


इसी निमंत्रण के चलते भारत ने पाकिस्तान के साथ होने वाली विदेश सचिव स्तर की वार्ता रद्द कर दी। भारतीय सरकार ने कहा कि कश्मीरी अलगाववादियों के साथ बात करके पाक भारत के अंदरूनी मामलात में दखलंदाजी कर रहा है, जो 'अस्वीकार्य' है।

निमंत्रण पाने वालों में हुर्रियत कांफ्रेंस के अध्यक्ष मीरवाइज उमर फारूक, हुर्रियत के चरमपंथी धड़े के अध्यक्ष सैयद अली शाह गिलानी, हुर्रियत के तीसरे धड़े के शब्बीर अहमद शाह और जम्मु कश्मीर लिबरेशन फ्रंट का अध्यक्ष यासीन मलिक शामिल हैं। इसमें यासीन मलिक एक ऐसा नेता है, जो अपनी अन्य गतिविधियों को लेकर भी सुर्खियां बटोरता रहा है।
विज्ञापन

न्यूड पेंटिंग बनाने वाली से की शादी

श्रीनगर के माइसूमा इलाके का रहने वाले यासीन मलिक ने 22 फरवरी, 2009 को एक पाकिस्तानी न्यूड पेंटिंग बनाने वाली युवती मशल हुसैन मलिक से शादी कर के भारत ले आया था। तब कई दिनों वह सुर्खियों में छाया रहा।

मूल रुप से पाकिस्तान की रहने वाली मशल मलिक के दिवंगत पिता सेना में अधिकारी थे। जबकि उसकी मां नवाज शरीफ की पार्टी की प्रमुख नेत्री हैं। मशल ने लंदन स्कूल ऑफ इकॉनॉमिक्स से पढ़ी हुई है।

तब 39 वर्ष के यासीन मलिक ने शादी न करने की घोषणा की थी। उसके अनुसार उसके काम में खतरा है, इसलिए वे शादी नहीं करेगा। लेकिन इस पाकिस्तानी पेंटर को देखने के बाद उसने खयाल बदल दिया।
विज्ञापन

होटल से आधी रात को निकाला गया था

इससे पहले दिसंबर 2013 में परिवार सहित यासीन मलिक को आधी रात को होटल से निकाले जाने की घटना सुर्खियों में रही थी। तब यासीन को कई घंटों तक अपनी 18 महीने की बच्ची के साथ रोड पर ही रहना पड़ा था।

यासिन के अनुसार उसने दिल्ली के निजामुद्दीन इलाके में एक होटल बुक कराया था। लेकिन आधी रात को होटल मैनेजमेंट ने सख्ती से उसे बाहर निकाल निकाल दिया।

घटना के बाद मामले काफी तूल दिया गया था। यासीन ने होटल मैनेजमेंट पर कार्रवाई की मांग करते हुए कहा था कि किसी को उसकी राजनीतिक विचारधारा के आधार पर यूं ‌घर से नहीं निकाला जा सकता।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें