फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे स्टेशन पर आपत्तिजनक सामान के साथ पकड़े गए युवक

Thu, 08 Jan 2015 09:04 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद के राजकीय रेलवे पुलिस ने ओल्ड रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर-2 से 14 किलो गांजे के साथ दो तस्कर को गिरफ्तार किया है। वह गांजे को समता व जनता एक्सप्रेस से यहां उतरा था।
विज्ञापन


जांच अधिकारी थाना प्रभारी अर्जुन देव ने बताया कि बुधवार की शाम करीब सात बजे वह अपनी टीम के साथ प्लेटफार्म नंबर दो पर गश्त कर रहे थे। इसी बीच आई समता एक्सप्रेस से एक युवक बोरे में सामान लेकर उतरा। संदेह होने पर जब बोरे के सामान की तलाशी ली गई तो उसमें गांजा बरामद हुआ।

देव ने बताया कि पकड़ा गया आरोपी आनंद किशोर बिहार के मोतिहारी जिले के सिकंदपुर गांव का रहने वाला है। वर्तमान में वह नोएडा सेक्टर-62 ममूरा गांव में किराये पर रहता है। उन्होंने बताया कि बृहस्पतिवार को सुबह गश्त के  दौरान एक नाबालिग भी संदेह के आधार पर पकड़ा गया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से भी 7 किलो गांजा बरामद हुआ।
विज्ञापन


नाबालिग सहरसा, बिहार का रहने वाला है और जनता एक्सप्रेस से सफर कर रहा था। दोनों को  कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है। जीआरपी को आशंका है कि गांजा उड़ीसा के रास्ते यहां लाया जाता है। उसके अन्य साथियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें