फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi Yamuna Flood: यमुना फिर उफान पर, दिल्ली में मंडराया बाढ़ का खतरा, जलस्तर चेतावनी बिंदु के पार

Tue, 26 Aug 2025 10:53 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

पहाड़ों में भारी बारिश के कारण हथिनीकुंड बैराज से लगातार पानी छोड़ा जा रहा है। यमुना ने चेतावनी का निशान पार कर दिया है। प्रशासन अलर्ट पर है। नदी के आसपास के लोगों से सतर्क रहने अपील की गई है।
विज्ञापन
युमना का बढ़ा जलस्तर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली में यमुना नदी का जलस्तर एक बार फिर चेतावनी के निशान को पार कर गया है। इससे दिल्ली में फिर से बाढ़ का खतरा मंडराने लगा है। मंगलवार सुबह 7 बजे पुराने रेलवे पुल पर यमुना का जलस्तर 204.59 मीटर रिकॉर्ड किया गया जो कि चेतावनी के निशान (204.50 मीटर) से ऊपर है। दोपहर 12 बजे तक यह 204.57 मीटर पर था। अधिकारियों ने बताया कि दिल्ली और आसपास के इलाकों के साथ-साथ पहाड़ों में हो रही लगातार बारिश के कारण यमुना में पानी का बहाव तेजी से बढ़ रहा है।

विज्ञापन

हालात को देखते हुए दिल्ली प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट है और 24 घंटे स्थिति पर नजर रख रहा है। बाढ़ जैसी स्थिति से निपटने के लिए संबंधित एजेंसियों को सभी जरूरी कदम उठाने के निर्देश दिए गए हैं। केंद्रीय बाढ़ नियंत्रण कक्ष के मुताबिक हरियाणा के हथिनीकुंड बैराज से हर घंटे करीब 40 हजार क्यूसेक पानी यमुना में छोड़ा जा रहा है। इसी के अनुपात में दिल्ली के वजीराबाद बैराज से भी पानी छोड़ा जा रहा है। पहाड़ों पर हो रही मूसलाधार बारिश की वजह से दिल्ली में बाढ़ की आशंका बनी हुई है।

लोगों को सतर्क रहने की सलाह
बाढ़ नियंत्रण कक्ष में तैनात अधिकारियों ने बताया कि अगर जलस्तर 206 मीटर तक पहुंचता है तो निचले इलाकों से लोगों को निकालना शुरू कर दिया जाएगा। फिलहाल, लोगों को सतर्क रहने और किसी भी तरह की अफवाहों पर ध्यान न देने की सलाह दी गई है। प्रशासन ने कहा कि हालात पर पूरी नजर रखी जा रही है और लोगों की सुरक्षा के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन

यमुना का चेतावनी और खतरे का निशान
- चेतावनी का निशान - 204.50 मीटर
- खतरे का निशान - 205.33 मीटर
- निकासी शुरू करने का स्तर - 206.00 मीटर

संबंधित वीडियो-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें