फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली में खतरे के निशान के करीब यमुना, 108 गोताखोरों की टीम तैयार, किनारों की निगरानी 

Sat, 29 Aug 2020 01:40 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
विज्ञापन
बढ़ रहा है यमुना में पानी... - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

राजधानी में यमुना नदी के जलस्तर में शुक्रवार को इजाफा हुआ है। हरियाणा की हथिनी कुंड बैराज से पानी छोड़े जाने और मूसलाधार बारिश के कारण शुक्रवार को यमुना का जलस्तर 204.30 मीटर दर्ज किया गया, जो खतरे के निशान 205.33 मीटर से कुछ कम है। 

विज्ञापन


बृहस्पतिवार को यमुना का जलस्तर 203.77 मीटर दर्ज किया गया था। हालांकि, इसको देखते हुए प्रशासन अलर्ट पर है और यमुना किनारे की 24 घंटे निगरानी की जा रही है।

यमुना के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए प्रशासन की ओर से 54 नाव को तैयार किया गया है। इसके साथ ही यमुना में करीब 24 नाव को उतारा गया है। यह लगातार यमुना के निचले इलाकों में नजर बनाए हुए हैं। आपदा प्रबंधन की टीम की ओर से प्रत्येक नाव पर दो गोताखोर तैनात किए गए हैं। 
विज्ञापन


वहीं, करीब 108 गोताखोर की टीम भी बनाई गई है जिन्हें जरूरत होने पर यमुना में उतारकर राहत व बचाव का कार्य किया जा सकता है। गौरतलब है कि जब भी यमुना में जलस्तर खतरे का निशान पार करता है तो यमुना के निचले इलाकों में पानी भर जाता है। इसमें यमुना खादर, गढ़ी मांडू, शास्त्री पार्क, पुराना लोहे का पुल, उस्मानपुर व पुस्ता रोड आदि इलाके हैं जहां काफी संख्या में लोग रहते हैं। 

महापौर ने किया यमुना किनारे का दौरा
उत्तरी दिल्ली नगर निगम के महापौर जयप्रकाश ने यमुना के जलस्तर को बढ़ता देखते हुए  शुक्रवार को यमुना घाट का दौरा किया। यमुना किनारे जलजमाव की स्थिति को देखते हुए उन्होंने अधिकारियों को दिल्ली सरकार से इस स्थिति के बारे में अवगत कराने के निर्देश दिए। इसके साथ ही यमुना के निचले इलाकों में बाड़ लगाने, नाव के इंतजाम करने समेत अन्य व्यवस्था करने का आग्रह किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें