फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi Yamuna Water Level: राजधानी में खतरे के निशान के पास बह रही यमुना, मंडराया बाढ़ का संकट!

Sat, 09 Aug 2025 06:58 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

बाढ़ नियंत्रण विभाग के अनुसार, वजीराबादबैराज से हर घंटे लगभग 30,800 क्यूसेक और हथिनीकुंड बैराज से लगभग 25,000 क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है। वहीं, चेतावनी का निशान 204.5 मीटर है, जबकि खतरे का निशान 205.3 मीटर है, और निकासी 206 मीटर पर शुरू होती है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी में यमुना नदी खतरे के निशान के पास बह रही है। ऐसे में शनिवार को यमुना पुराने रेलवे पुल पर सुबह 9 बजे 204.40 मीटर के निशान पर पहुंच गई, जो 204.50 मीटर के चेतावनी स्तर के करीब है। इसको मद्देनजर रखते हुए स्थिति पर नजर रखी जा रही है और सभी संबंधित एजेंसियों को बाढ़ जैसी स्थिति से निपटने के लिए एहतियाती कदम उठाने को कहा गया है।

विज्ञापन


वहीं, केंद्रीय बाढ़ कक्ष के एक अधिकारी ने कहा कि जलस्तर में वृद्धि का मुख्य कारण वजीराबाद और हथिनीकुंड बैराज से हर घंटे बड़ी मात्रा में पानी छोड़ा जाना है। उन्होंने कहा कि जलस्तर में वृद्धि हरियाणा और उत्तराखंड के ऊपरी जलग्रहण क्षेत्रों में बारिश के चलते होने की संभावना है।

बाढ़ नियंत्रण विभाग के अनुसार, वजीराबाद बैराज से हर घंटे लगभग 30,800 क्यूसेक और हथिनीकुंड बैराज से लगभग 25,000 क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है। वहीं, चेतावनी का निशान 204.5 मीटर है, जबकि खतरे का निशान 205.3 मीटर है, और निकासी 206 मीटर पर शुरू होती है। बैराज से छोड़े गए पानी को दिल्ली पहुंचने में आमतौर पर 48 से 50 घंटे लगते हैं। ऊपरी इलाकों से कम पानी छोड़े जाने पर भी जल स्तर बढ़ रहा है, जो दिल्ली में चेतावनी के निशान के करीब पहुंच रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें