दिल्ली पहुंचने के तुरंत बाद पीएम नरेंद्र मोदी ने एलजी वीके सक्सेना से यमुना नदी के जल स्तर में वृद्धि के कारण दिल्ली में बाढ़ जैसी स्थिति के बारे में जानकारी ली।
दिल्ली एनसीआर में बारिश के बाद कई इलाकों में जाम लगने की खबर है। दिल्ली के जसोला मेट्रो स्टेशन, मथुरा रोड और दिलशाद गार्डन अंडरपास से रामप्रस्थ की रेड लाइट तक भीषण जाम है। जाम की वजह से ट्रैफिक की रफ्तार पर ब्रेक लग गया है।
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बाढ़ से प्रभावित छह जिलों में लोगों को बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए छह कैबिनेट मंत्रियों को जिम्मेदारी सौंपी है। शनिवार शाम को मुख्यमंत्री ने यमुना का जलस्तर बढ़ने से दिल्ली में पैदा हुए हालत की समीक्षा करने के लिए कैबिनेट मंत्रियों की आपात बैठक बुलाई। बैठक में कैबिनेट मंत्री कैलाश गहलोत, सौरभ भारद्वाज, आतिशी, राजकुमार आनंद, गोपाल राय और इमरान हुसैन को जिम्मेदारी सौंपी गई।
दिल्ली एनसीआर में बारिश हो रही है। दिल्ली, नोएडा और गाजियाबाद के कई इलाकों में बादल बरसत रहे हैं। बाढ़ प्रभावित इलाकों जैसे आईटीओ, राजघाट और लाल किले पर बारिश होने के साथ ही जलजमाव की स्थिति पैदा हो जाएगी। क्योंकि इन इलाकों में पहले से ही बाढ़ का पानी है। बाढ़ प्रभावित इलाकों में बारिश ने लोगों की चिंता को बढ़ा दिया है। वहीं नोएडा और गाजियाबाद में भी पहले काले बादल छाए रहे और उसके बाद बारिश शुरू हो गई।
राजधानी दिल्ली में बारिश शुरू हो चुकी है। आईटीओ, राजघाट जैसे इलाकों में बारिश हो रही है। इन इलाकों में पहले से ही बाढ़ का पानी सड़कों पर है। वहीं दूसरी तरफ नोएडा में काले बादल छा गए हैं। जिसकी वजह से अंधेरा हो गया है। बादल छाने के साथ ही हल्की हवा भी चल रही है।
दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने राजघाट के पास बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण किया।
दिल्ली के प्रधान सचिव-राजस्व एवं मंडलायुक्त अश्वनी कुमार ने कहा कि अब पानी घट रहा है। पानी आज और कल घटता रहेगा क्योंकि अभी बारिश की ऐसी कोई आशंका नहीं है इसलिए पानी के घटने की प्रवृत्ति जारी रहेगी। आज सुबह 11 बजे यमुना का जल स्तर 207.43 मीटर था और आज रात 11 बजे यह घटकर 206.72 मीटर हो जाएगा।
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शहर में बाढ़ की स्थिति पर बैठक बुलाई है। सीएम शाम 4:30 बजे सभी कैबिनेट मिनिस्टर्स के साथ मीटिंग करेंगे।
दिल्ली के मंत्री सौरभ भारद्वाज ने अफसरों पर शहर में बाढ़ की स्थिति में मदद करने के उनके अनुरोधों की अनदेखी करने का आरोप लगाया। जिसके बाद अब प्रेस कॉन्फ्रेंस कर डिविजनल कमिश्नर अश्वनी कुमार ने कहा कि मंत्री राजनीतिक बयानबाजी कर रहे हैं। जल भराव की समस्या से निपटने के लिए सभी अधिकारी दिल्ली सरकार के साथ मिल काम कर रहे हैं।
दिल्ली में भारतीय नौसेना गोताखोरी टीम के संजय कादियान ने बताया कि कल हमें सूचना मिली थी कि जवान यमुना बैराज, आईटीओ पर पांच गेट नहीं खुल रहे हैं। हमें गेट को काटने का कहा गया। सर्वे करने के बाद पता चला कि यहां गाद भरने के कारण दिक्कत आ रही है। पहले गेट को कल शाम खोल दिया गया था अब हम गेट नंबर दो खोलने का प्रयास कर रहे हैं।
यमुना नदी में जल स्तर बढ़ने के कारण दिल्ली में बाढ़ जैसी स्थिति बनी हुई है। सेना के जवान यमुना बैराज, आईटीओ पर गाद निकालने का काम कर रहे हैं।
मयूर विहार फेज I में दिल्ली बाढ़ से प्रभावित लोगों को सरकार द्वारा चिकित्सा सहायता प्रदान की जा रही है।
यमुना नदी का जलस्तर बढ़ने के बाद दिल्ली के राजघाट में जलभराव देखने को मिला।
दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि यमुना में पानी का स्तर धीरे-धीरे कम हो रहा है। अगर फिर से तेज बारिश नहीं हुई तो जल्द स्थिति नॉर्मल हो जाएगी। चंद्रावल और वजीराबाद वाटर ट्रीटमेंट प्लांट्स से पानी निकालना चालू कर दिया। इसके बाद मशीनें सुखाएंगे। दोनों प्लांट्स कल तक ही चालू हो पाएंगे। कृपया सावधानी बरतें और एक दूसरे की मदद करें। कई जगह से खबर आ रही है कि कुछ लोग पानी में खेलने या तैरने जा रहे हैं या वीडियो/सेल्फी के लिए जा रहे हैं। कृपया ऐसा ना करें। ये जानलेवा हो सकता है। अभी बाढ़ का खतरा खत्म नहीं हुआ। पानी का वेग बहुत तेज है। पानी कभी भी बढ़ सकता है।
यमुना पर बने मेट्रो पुलों को पार करते समय लगाया गया गति प्रतिबंध हटा दिया गया है। सभी ट्रेनें अब सामान्य गति से चल रही हैं।
यमुना नदी का जलस्तर बढ़ने से आईटीओ इलाके में जलभराव की स्थिति बनी हुई है। लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
दिल्ली के सिविल लाइंस में बेला रोड पर कारें डूब गईं, इमारतों में पानी भर गया क्योंकि उफनती हुई यमुना नदी का पानी इलाके में घुस गया है।
दिल्ली में सुबह नौ बजे यमुना नदी का जलस्तर 207.53 मीटर दर्ज किया गया।
रिंग रोड पर डब्ल्यूएचओ बिल्डिंग के पास ड्रेन (नाला) नंबर-12 के रेगुलेटर में आई खराबी से यमुना नदी का पानी शहर में घुस रहा था। जिसे भारतीय सेना ने सुधारा। जिसके बाद मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बिना ब्रेक के 20 घंटे काम करने के बाद आईटीओ बैराज खोलने के लिए आर्मी इंजीनियर रेजिमेंट को धन्यवाद दिया। भाजपा के अमित मालवीय ने कहा कि सेना के इंजीनियरों ने सारा काम किया, केजरीवाल ने केवल श्रेय लेने के लिए ट्वीट किया।
दिल्ली के शांति वन इलाके में भी जलभराव की स्थिति है।
यमुना नदी का जलस्तर बढ़ने के बाद आईटीओ रोड पर जलभराव के कारण यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
यमुना का जलस्तर लगातार कम होता जा रहा है। शनिवार सुबह सात बजे नदी का जलस्तर 207.62 मीटर पर आ गया।