फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यमुना एक्सप्रेस-वे पर नई गति सीमा लागू, सोमवार से होगी कार्रवाई

Sun, 16 Dec 2018 03:05 AM IST
गौरव द्विवेदी ब्यूरो, अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
यमुना एक्सप्रेसवे
विज्ञापन

यमुना एक्सप्रेस वे पर शनिवार से वाहनों की नई गति सीमा लागू हो गई है। हल्के वाहन 75 किलोमीटर प्रति घंटा से अधिक की रफ्तार से नहीं चलेंगे, जबकि भारी वाहनों की गति सीमा 60 किलोमीटर प्रति घंटा तय कर दी गई है। हालांकि, तैयारी पूरी नहीं होने के कारण अभी गति सीमा का उल्लंघन करने वालों का चालान नहीं होगा। ऐसे चालकों पर  सोमवार से कार्रवाई होगी। 

विज्ञापन


शनिवार को यमुना प्राधिकरण के अफसरों ने भी एक्सप्रेस वे का निरीक्षण किया। अफसरों ने बताया कि एक्सप्रेसवे प्रबंधन समिति चेतावनी बोर्ड लगा रही है। अभी एक-दो जगह की बोर्ड लगे है। जगह-जगह बोर्ड लगाने के निर्देश दिए गए है। एक्सप्रेस वे की साथी मोबाइल एप्लीकेशन पर भी नई गति सीमा की जानकारी दे दी गई है। प्रबंधन समिति से सोमवार को रिपोर्ट मांगी है। 

अहम है कि एक्सप्रेस वे पर हर वर्ष कोहरे के कारण हादसों की संख्या बढ़ जाती है। इस बार कोहरे की वजह से होने वाले हादसों को रोकने के लिए यमुना प्राधिकरण ने गति सीमा कम कर दी है। इससे पहले एक्सप्रेस वे पर हल्के वाहनों की गति सीमा 100 किमी प्रति घंटे और वहीं भारी वाहनों की गति सीमा को 80 किमी प्रति घंटे थी। 
विज्ञापन


यमुना एक्सप्रेस वे पर शनिवार से गति सीमा की नई व्यवस्था लागू हो चुकी है। हालांकि, पूरी तैयारी नहीं होने के कारण नियम तोड़ने वाले वाहन चालकों पर कार्रवाई नहीं की जा रही है। एक्सप्रेसवे पर चेतावनी बोर्ड लगाने का काम चल रहा है। सोमवार से कार्रवाई शुरू होगी। - देवेंद्र बालियान, जीएम प्रोजेक्ट, यमुना प्राधिकरण। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें