फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Expressway : रफ्तार पर लगी लगाम, अब भारी वाहन 60 और हल्के 75 किमी की गति से दौड़ेंगे

Sun, 15 Dec 2024 03:33 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा

सार

शनिवार रात 12 बजे से लागू नई गति सीमा के मुताबिक भारी वाहन अधिकतम  60 किमी प्रति घंटा व हल्के वाहन अधिकतम 75 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से दौड़ेंगे। गति सीमा का उल्लंघन करने पर 2-4 हजार रुपये का चालान किया जाएगा। यह व्यवस्था 15 फरवरी तक लागू रहेगी। 
विज्ञापन
Yamuna Expressway - फोटो : Facebook/Yamuna Expressway
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोहरे के कारण यमुना एक्सप्रेसवे पर वाहनों की गति सीमा घटा दी गई है। शनिवार रात 12 बजे से लागू नई गति सीमा के मुताबिक भारी वाहन अधिकतम  60 किमी प्रति घंटा व हल्के वाहन अधिकतम 75 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से दौड़ेंगे। गति सीमा का उल्लंघन करने पर 2-4 हजार रुपये का चालान किया जाएगा। यह व्यवस्था 15 फरवरी तक लागू रहेगी। 

विज्ञापन


एक्सप्रेसवे प्रबंधन ने चालकों से कोहरे में सतर्कता बरतने को कहा है। सर्दियों में कोहरे के कारण यमुना एक्सप्रेसवे पर हादसों का खतरा बढ़ जाता है। एक्सप्रेसवे पर एकसाथ कई वाहनों के टकराने के हादसे भी हो चुके हैं। हादसों को रोकने के लिए यमुना प्राधिकरण ने गति सीमा घटाने की रिपोर्ट एक्सप्रेसवे प्रबंधन को भेजी थी।

नई गति सीमा के बोर्ड  जगह-जगह लगा दिए गए हैं। साथ ही, स्क्रीन पर भी उन्हें दिखाया जा रहा है। इससे पूर्व हल्के वाहन के लिए अधिकतम गति सीमा 100 किमी/घंटा व भारी वाहनों के लिए 80 किमी/घंटा थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें