फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेपी को झटका: बुद्ध इंटरनेशनल सर्किट होगा नीलाम, 1015 हेक्टेयर जमीन का आवंटन रद्द

Sat, 21 Dec 2019 10:16 PM IST
Abhishek Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
विज्ञापन
Yamuna authority
विज्ञापन

फार्मूला वन रेस से पूरी दुनिया का दिल जीतने वाला बुद्ध इंटरनेशनल सर्किट (बीआईसी) अब नीलाम होगा। साथ ही, अंतर्राष्ट्रीय स्तर का क्रिकेट ग्राउंड भी नीलाम किया जाएगा। यमुना प्राधिकरण ने 864 करोड़ रुपये बकाया न जमा करने पर जेपी एसोसिएट्स के यमुना प्राधिकरण के सेक्टर-25 में आवंटित स्पोर्ट्स सिटी (एसडीजेड) प्रोजेक्ट को रद्द कर दिया है। इसी एसडीजेड में जेपी के खुद के 10 और अन्य बिल्डरों के 10 प्रोजेक्ट शामिल हैं। 

विज्ञापन


यमुना प्राधिकरण (यीडा) की बोर्ड बैठक शनिवार को चेयरमैन आलोक टंडन की अध्यक्षता में हुई। बैठक के बाद आयोजित प्रेसवार्ता में यीडा के सीईओ डॉ. अरुणवीर सिंह ने बताया कि जेपी एसोसिएट्स को आवंटित स्पोर्ट्स सिटी (स्पेशल डेवलपमेंट जोन यानी एसडीजेड) का आवंटन रद्द कर दिया गया है। जेपी पर कुल 864 करोड़ रुपये बकाया है जिसे जमा नहीं किया गया है। जेपी पर 30 मार्च तक पहली व दूसरी किस्त के 125 करोड़ रुपये बाकी थे। तीसरी किस्त करीब 100 करोड़ रुपये 30 सितंबर तक जमा करनी थी। वह भी जमा नहीं की गई। 

साथ ही 100 करोड़ रुपये बैंक गारंटी के रूप में जमा करने थे, लेकिन वह भी जमा नहीं किए। भविष्य की किस्तों से 539 करोड़ रुपये और मिलने हैं। इस लिहाज से कुल 864 करोड़ रुपये बकाया हैं, लेकिन जेपी पहली किस्त की कुछ रकम देने के बाद और पैसा जमा नहीं कर सका। ऐसे में बोर्ड ने प्रोजेक्ट रद्द करने का फैसला लिया है।
विज्ञापन


जमीन को जल्द ही प्राधिकरण अपने कब्जे में ले लेगा। उस पर बने हुए सभी प्रोजेक्ट भी प्राधिकरण के पास आ जाएंगे। बुद्ध इंटरनेशनल सर्किट व अंतर्राष्ट्रीय स्तर के क्रिकेट ग्राउंड का अधिकार भी प्राधिकरण कब्जे में ले लेगा। प्राधिकरण अपने पैसे की वापसी के लिए इनकी नीलाम करेगा। 

जेपी ने जिन परियोजनाओं को लांच कर रखा है उसके निवेशकों को नीलामी के बाद प्राधिकरण पैसा वापस करेगा या फिर किसी सरकारी एजेंसी से इन प्रोजेक्ट को पूरा कराएगा। साथ ही, जेपी ने जिन बिल्डरों को जमीन बेच रखी है, उनकी रजिस्ट्री अब यमुना प्राधिकरण करेगा। ऐसे बिल्डर यमुना प्राधिकरण के पास आकर अपना आवेदन दे सकते हैं।  

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें