फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडाः यमुना एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसे में डंपर से टकराई बस, 14 घायल

Sat, 19 Dec 2020 01:02 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा
विज्ञापन
यमुना एक्सप्रेसवे पर हुआ भीषण हादसा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

ग्रेटर नोेएडा में बीती रात जीरो पॉइंट से 12.7 किमी दूरी पर एक डम्पर जो यमुना एक्सप्रेस वे पर नोएडा से जेवर की तरफ जा रहा था, अचानक अनियंत्रित होकर डिवाइडर पार करते हुए जेवर से नोएडा जाने वाली रोड पर एक रोडवेज बस से सामने से टकरा गया।

विज्ञापन


टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस में सवार यात्रियों की चीख पुकार मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और उसने स्थानीय लोगों की मदद से यात्रियों को अस्पताल में भर्ती कराया।

इस दुर्घटना में लगभग 14 व्यक्ति घायल हुए हैं, जिनमें 5 लोग गंभीर रूप से घायल हैं। जिन्हें एंबुलेंस द्वारा भिजवाकर कैलाश अस्पताल ग्रेटर नोएडा में भर्ती कराया गया है। दोनों वाहनों को यमुना एक्सप्रेसवे के किनारे खड़ा कर यातायात सुचारु करा दिया गया है।अन्य आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें