फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुइसाइट नोट में वजह लिख दोनों ने खत्म कर ली जिंदगी

विज्ञापन
विज्ञापन
सिविल लाइंस स्थित बोंटा पार्क में शनिवार शाम एक  महिला व युवक ने जहरीला पदार्थ खा लिया। पुलिस ने दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन


जहां डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। उनके पास से मिले सुइसाइड नोट में उन्होंने मर्जी से खुदकुशी की बात लिखी है।

दोनों शादीशुदा थे। सिविल लाइंस थाना पुलिस मामला दर्ज कर जांच में जुट गई है। पुलिस के मुताबिक, शनिवार शाम साढ़े छह बजे सूचना मिली कि बोंटा पार्क में एक युगल अचेतावस्था में पड़े थे।

दोनो ही शादीशुदा थे

मौके पर पहुंची पुलिस ने पाया कि उनके मुंह से झाग निकल रहा था। दोनों को तुरंत सुश्रुत ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया। जहां हालत बिगड़ने पर दोनों को लोकनायक अस्पताल रेफर कर दिया गया।
 
महिला की पहचान अरूणा नगर निवासी आशा (32) पत्नी शिव कुमार के रूप में जबकि युवक की ओल्ड चंद्रावल निवासी जसबीर (29) के रूप में हुई।

पुलिस ने परिजनों को घटना की जानकारी दी। आशा के परिजनों ने उसे सेंट स्टीफन में भर्ती कराया। वहीं, जसबीर के परिजन उसे शालीमार बाग स्थित मैक्स अस्पताल ले गए।
विज्ञापन

सुइसाइड नोट में लिखी खुदकुशी की वजह

रविवार सुबह आशा की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में कर लिया। तफ्तीश में उनके पास से एक सुइसाइड नोट मिला।

जिसमें उन लोगों ने मर्जी से खुदकुशी की बात लिखने के साथ परिवार के किसी सदस्य को तंग न करने की बात लिखी है। जसबीर एक निजी कंपनी में काम करता है।

वहीं, आशा एसबीआई में चपरासी थी। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग का लग रहा है। परिवार वालों से पूछताछ कर सारी जानकारी इकट्ठा की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें