दिल्ली मेट्रो हर साल की तरह एक बार फिर आपके लिए मेट्रो के साथ अपनी कहानी लिखकर ईनाम पाने का मौका लेकर आया है। ‘शेयर योर एक्सपीरियंस विद मेट्रो’ विषय पर कहानी और स्लोगन लिखकर आप यह ईनाम जीत सकते हैं।
कहानी 150 और स्लोगन अधिकतम 50 शब्दों में होने चाहिए। दिल्ली मेट्रो के इस स्टोरी एंड स्लोगन राइटिंग प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए आपके पास 28 फरवरी से लेकर 5 मार्च तक का मौका है।
वेबसाइट
www.delhimetrorail.com पर आप पंजीकरण करा सकते हैं। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस 8 मार्च को बाराखंभा स्थित मेट्रो भवन में प्रतियोगिता के विजेता को पुरस्कार दिया जाएगा।