फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुनिया का सबसे छोटा मेट्रो स्टेशन बनाने पर मजबूर हुई दिल्ली मेट्रो

Sun, 30 Dec 2018 12:02 AM IST
vivek shukla ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
Ashram metro
विज्ञापन

दिल्ली मेट्रो की पिंक लाइन कॉरिडोर (मजलिस पार्क-शिव विहार) पर बना आश्रम मेट्रो स्टेशन दुनिया का सबसे छोटा मेट्रो स्टेशन होगा। यह दावा डीएमआरसी का है। 151.6 मीटर लंबा यह स्टेशन 31 दिसंबर को खोले जाने वाले सेक्शन लाजपत नगर-मयूर विहार पॉकेट-1 पर बना है।

विज्ञापन


डीएमआरसी के मुताबिक आश्रम इलाके में जमीन विवाद के चलते कम जगह में स्टेशन का निर्माण करने के लिए नई तकनीक से स्टेशन को डिजाइन किया गया। जिससे जमीन मिलने के इंतजार में स्टेशन निर्माण में हो रही देरी से बचा जा सका। डीएमआरसी का कहना है कि मेट्रो सेवा शुरू होने के साथ आश्रम स्टेशन दुनिया का भी सबसे छोटा मेट्रो स्टेशन बन जाएगा। अभी पिंक लाइन पर बना भीकाजी कामा प्लेस मेट्रो स्टेशन (225 मीटर की लंबाई) डीएमआरसी नेटवर्क का सबसे छोटा स्टेशन है। 

डीएमआरसी सूत्रों के मुताबिक दिल्ली मेट्रो रेल के 317 किमी के नेटवर्क पर औसतन एक मेट्रो स्टेशन की लंबाई 265 मीटर है। वहीं आश्रम स्टेशन 151.6 मीटर लंबा है। इस स्टेशन पर मां और बच्चे की थीम पर आधारित आर्ट वर्क यात्रियों को देखने को मिलेगा, जो स्टेशन को एक अलग लुक देगा। इस स्टेशन पर यात्रियों के लिए नेफेड, फायर स्टेशन मथुरा रोड और सीएसआईआर अपार्टमेंट की ओर तीन प्रवेश/निकास द्वार बनाए गए हैं।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें