फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विश्व गैंडा दिवस: चिड़ियाघर में जागरूकता कार्यक्रम

विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली। विश्व गैंडा दिवस पर मंगलवार को राष्ट्रीय प्राणी उद्यान में वन्यजीव और जैव विविधता संरक्षण को लेकर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। पहली बार स्कूलों के ईको-क्लब प्रभारी शिक्षकों के लिए ओरिएंटेशन कार्यक्रम हुआ, जिसमें दिल्ली के 12 स्कूलों के शिक्षकों ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन

निदेशक ने शिक्षकों से संवाद करते हुए स्कूलों और चिड़ियाघर के बीच पर्यावरण शिक्षा एवं संरक्षण जागरूकता को लेकर सहयोग बढ़ाने पर जोर दिया। शिक्षकों को पर्यावरण शिक्षा गतिविधियों, प्रकृति आधारित शैक्षणिक कार्यक्रमों, सिटीजन साइंस पहल और आउटरीच कार्यक्रमों की जानकारी दी गई।
निकास द्वार पर डूडल गतिविधि और जनजागरूकता वार्ता हुई। कर्मचारियों ने आगंतुकों को गैंडे के पारिस्थितिक महत्व, संरक्षण स्थिति और चुनौतियों की जानकारी दी। गैंडे के बाड़े में विशेष कीपर वार्ता में व्यवहार, खान-पान और देखभाल की जानकारी दी गई। वर्तमान में चिड़ियाघर में एक वयस्क मादा गैंडा अंजुहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें