सोहना। विश्व धरोहर दिवस के अवसर बृहस्पतिवार को सोहना- गुरुग्राम मार्ग स्थित मंगलम यूनिवर्सिटी में ड्राइंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस दौरान यूनिवर्सिटी के स्कूल ऑफ आर्किटेक्चर एंड डिजाइन के विद्यार्थियों ने भाग लिया। उन्होंने प्राथमिक पाठशाला, टूरिस्ट काम्प्लेक्स, शिव कुंड आदि की जानकारी ली। ड्राइंग प्रतियोगिता में ललित व मनराग ने प्रथम, तनुष व मयूर ने दूसरा व दिवांशु व ध्रुव ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। इन्हें स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। संवाद