संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। खुशहाल क्रिकेट कोचिंग सेंटर के मैदान पर बृहस्पतिवार को खुशहाल क्रिकेट कोचिंग सेंटर और महाकाल क्रिकेट अकादमी के बीच 40 ओवर का मैच खेला गया। जिसमें महाकाल अकादमी की टीम ने खुशहाल क्रिकेट कोचिंग सेंटर की टीम को 6 रन से हरा दिया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी महाकाल अकादमी की टीम ने 9 विकेट खोकर 387 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी खुशहाल क्रिकेट कोचिंग सेंटर की टीम ने 8 विकेट खोकर 381 रन ही बना सकी और मैच हार गई। महाकाल अकादमी की और से प्रिंस ने 104 रन की शतकीय पारी खेली। वहीं सोहिल ने 108 रन की शतकीय पारी खेली और कपिल ने 85 रन बनाए। गेंदबाजी में चिराग ने 3 विकेट, हरि और सचिन ने 2-2 विकेट लिए। मैन ऑफ द मैच सोहिल को चुना गया।