फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: दिल्ली में वर्ल्ड आर्मरेसलिंग चैंपियनशिप शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
भारत पहली बार मेजबान
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
पूर्वी दिल्ली। दिल्ली में 47वीं वर्ल्ड आर्मरेसलिंग और 28वीं वर्ल्ड पैरा आर्मरेसलिंग चैंपियनशिप 2026 का आगाज हो गया है। भारत पहली बार इस अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता की मेजबानी कर रहा है। इसमें 60 से अधिक देशों के 1700 से ज्यादा खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं।
प्रतियोगिता में सामान्य खिलाड़ियों के साथ पैरा-एथलीट भी अपनी ताकत का प्रदर्शन करेंगे। यह आयोजन सात नवंबर तक चलेगा। पूर्वी दिल्ली स्थित एक निजी होटल में इसका उद्घाटन समारोह हुआ। इसमें केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू और पूर्व केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर शामिल हुए। वर्ल्ड आर्मरेसलिंग फेडरेशन के अध्यक्ष एसेन हाजितोडोरोव भी मौजूद रहे। अनुराग सिंह ठाकुर ने कहा कि इतनी बड़ी अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता की मेजबानी करना देश के लिए गर्व की बात है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीपल्स आर्मरेसलिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया (पीएएफआई) की अध्यक्ष प्रीति झंगियानी ने इसे भारतीय आर्मरेसलिंग के लिए बड़ी उपलब्धि बताया। उन्होंने कहा कि पैरा-एथलीटों की भागीदारी से दिव्यांग खिलाड़ियों को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मौका मिलेगा। प्रो पंजा लीग के सह-संस्थापक परवीन डबास ने कहा कि ऐसे आयोजन से आर्मरेसलिंग को पहचान मिलेगी। उद्घाटन समारोह में सांस्कृतिक प्रस्तुतियां और खिलाड़ियों की परेड भी हुई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें