फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वर्किंग वूमेन का सफर आसान करेगी पिंक एक्सप्रेस

Wed, 08 Apr 2015 01:08 AM IST
अमर उजाला, कौशांबी
विज्ञापन
विज्ञापन
रोडवेज की महिला स्पेशल पिंक एक्सप्रेस अब दिल्ली-एनसीआर में काम करने के लिए आने वाली महिलाओं का सफर आसान करेगी।
विज्ञापन


कामकाजी महिलाओं के मद्देनजर पिंक एक्सप्रेस को मेरठ से दिल्ली और नोएडा के लिए चलाया जा रहा है। मंगलवार से इसका समय भी बदलकर सुबह सात बजे कर दिया गया है।
विज्ञापन


मेरठ-गाजियाबाद रूट पर शुरू की गई पिंक एक्सप्रेस से मेरठ से दिल्ली और नोएडा में अप डाउन करने वाली कामकाजी महिलाओं को राहत मिलेगी।

रोडवेज के आरएम पीके बोस ने बताया कि हाल ही में दफ्तर के समय पर बस का ट्रायल किया गया, जिससे महिला सवारियों की संख्या बढ़ गई।

यह बस रात को गाजियाबाद से मेरठ जाएगी। सुबह सात बजे मेरठ से आने वाली पिंक एक्सप्रेस दिल्ली होते हुए नोएडा, मोहन नगर और गाजियाबाद वर्कशॉप पहुंचेगी।

लौटते वक्त भी देंगे बस सेवा
अगर कामकाजी महिला यात्रियों की संख्या बढ़ती है तो रोडवेज शाम को भी दिल्ली-नोएडा और मोहननगर होते हुए मेरठ के लिए बस उपलब्ध कराएगा। हालांकि अभी एक ही पिंक एक्सप्रेस मेरठ-गाजियाबाद चलाई जा रही है।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें