फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गूगल के एचआर में काम करने वाली महिला की संदिग्ध हालात में मौत, भाई ने लगाया हत्या का आरोप

Mon, 25 Jan 2021 01:08 PM IST
विक्रांत चतुर्वेदी अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली 
विज्ञापन
swati sharma - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
गूगल के एचआर में काम करने वाली एक महिला की संदिग्ध मौत का मामला सामने आया है। कोलकाता से महिला का भाई उसका इंसाफ दिलवाने के लिए दिल्ली पहुंचा है। शनिवार रात को महिला के भाई ने इस संबंध में ससुराल पक्ष पर दहेज के लिए बहन की हत्या करने का आरोप लगाते हुए शिकायत दी है। पुलिस के अलावा क्षेत्रीय एसडीएम मामले की जांच कर रहे हैं। पूर्वी जिला के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जांच के बाद तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


मृतका के भाई अनिरुद्ध शर्मा ने बताया कि वह परिवार के साथ कोलकाता, पश्चिम बंगाल में रहता है। उसकी बहन गूगल एचआर में सिंगापुर में तैनात थी। 2019 में उसकी बहन स्वाति शर्मा (32) ने मऊ, यूपी के रहने वाली हर्षवर्धन त्रिपाठी से प्रेम विवाह कर लिया था। हर्षवर्धन के परिजन शादी के खिलाफ थे। शादी के बाद स्वाति अपने पति के साथ वापस सिंगापुर चली गई। 

वहां दोनों के बीच झगड़े शुरू हो गए। हर्षवर्धन के परिजनों ने स्वाति पर दहेज का दबाव बनाना शुरू कर दिया। इस बीच हर्षवर्धन यूपीएससी की परीक्षा देने के बहाने दिल्ली लौट आया। स्वाति वहां अकेले रहती रही। दीपावली पर वह भारत लौट आई और पति के साथ मयूर विहार में रहने लगी। आरोप है कि हर्षवर्धन के परिजन स्वाति पर एक फ्लैट खरीदने का दबाव बनाने लगे।
विज्ञापन


स्वाति वर्कफ्राम होम करने लगी। इस बीच परेशान होकर वह पति के साथ दिसंबर के अंत में मनाली चली गई। 18 जनवरी को वह पति के साथ वापस दिल्ली पहुंची। इस बीच 19 जनवरी की रात को अनिरुद्ध को बहन की मौत की खबर मिली। उन्हें बताया गया कि स्वाति ने फांसी लगा ली। 22 जनवरी को उनके आने के बाद स्वाति के शव का पोस्टमार्टम हुआ। परिजनों ने दिल्ली में अंतिम संस्कार कर शनिवार को ससुराल पक्ष के खिलाफ शिकायत दी। पुलिस और क्षेत्रीय एसडीएम मामले की जांच कर रहे हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें