फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रमिकों को 10 रुपये में भोजन मिलना शुरू, सीएम का किया गुणगान

Mon, 15 Aug 2016 12:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
सीएम अखिलेश यादव
विज्ञापन
सपा सरकार ने विकास के नारे पर असल में काम किया है। मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने चार साल में हर रोज कम से कम एक योजना को जरूर शुरू किया है। 
विज्ञापन


श्रमिकों की स्थिति को देखते हुए  ही स्वयं उन्होंने मध्याह्न भोजन योजना की शुरुआत की जिसमें श्रमिक को केवल 10 रुपये में भोजन मिलेगा। जबकि 45 रुपये प्रदेश सरकार वहन करेगी।

यह बात रविवार को नोएडा सेक्टर-18 स्थित वेव कंपनी की साइट पर श्रम एवं सेवायोजन मंत्री शाहिद मंजूर ने कहीं।मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री अभी रजिस्टर्ड श्रमिकों को 500 रुपये हर माह पेंशन के रूप में देते हैं। 
विज्ञापन


अगर दोबारा वह सत्ता में आए तो रजिस्टर्ड श्रमिकों को हर माह पेंशन के रूप में एक हजार रुपये दिए जाएंगे। श्रमिक देश की रीढ़ हैं और उस पर ध्यान देना सरकार की अहम जिम्मेदारी है। 

उन्होंने प्रमुख सचिव आरके तिवारी, अपर श्रमायुक्त डीजे सिंह, डीएम एनपी सिंह, सीडीओ माखन लाल, उपश्रमायुक्त बीके रॉय, जिलाध्यक्ष प्रताप चौहान, श्रीपाल भाटी, राकेश यादव, दीपक नागर समेत दर्जन भर नेताओं के साथ दोपहर का भोजन किया। 

उन्होंने भोजन करने के बाद अफसरों को निर्देश दिए कि खाने की गुणवत्ता के साथ समझौता नहीं होना चाहिए। इस अवसर पर श्रमिकों से संबंधित समस्याओं को गारमेंट्स उद्योग कर्मचारी यूनियन के पदाधिकारियों ने एक ज्ञापन सौंपा। उन्होंने संबंधित अफसरों को निर्देश दिया कि समस्याओं का निपटारा कराया जाए। 

उधर, अब सोमवार से नोएडा की 16 साइटों पर 1575 श्रमिकों को दोपहर में टिफिन के माध्यम से 10 रुपये में भोजन मिलना शुरू हो जाएगा।

ब्रजपाल तेवतिया पर हमला निंदनीय-शाहिद
शाहिद ने कहा कि ब्रजपाल तेवतिया पर हुए हमले की वह निंदा करते हैं। हमले को अंजाम देने वाले बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस सक्रिय रूप से काम कर रही है। जल्द ही पुलिस को कामयाबी मिल जाएगी और आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होंगे।

उन्होंने बुलंदशहर गैंगरेप की घटना पर पूछे गए सवाल में कहा कि इस तरह की घटनाओं में आरोपियों को सजा तो मिले ही। साथ ही, समाज के लोगों को आगे आकर ऐसे लोगों को समझाना होगा। ऐसे लोग किसी के सगे नहीं होते हैं। अब यह केस सीबीआई के हवाले हो गया है जो भी होगा सीबीआई ही करेगी।
विज्ञापन


2 अक्तूबर से मिलेगी प्रदेश में 24 घंटे बिजली
श्रम एवं सेवायोजन मंत्री शाहिद मंजूर ने रविवार को मीडिया से मुखातिब होते हुए कहा कि 2 अक्तूबर से प्रदेश में लोगों को 24 घंटे बिजली मिलेगी। पिछले तीन  साल से लगातार बिजली का उत्पादन बढ़ाने पर काम किया जा रहा था और वह कार्य अब लगभग पूरा हो चुका है। सब कुछ ठीकठाक रहा तो 2 अक्तूबर से 24 घंटे बिजली मिलेगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें