फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंद रुपयों के पीछे लड़ बैठे मजदूर और ठेकेदार, थप्पड़ पड़ने के बाद आया गुस्सा तो ईंट मार कर की हत्या

Tue, 17 Apr 2018 07:08 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
arrested
विज्ञापन

जाफरपुरकलां थाना पुलिस ने ठेकेदार की हत्या कर फरार एक मजदूर को गिरफ्तार कर लिया है। उसने खुलासा किया है कि ढाई सौ रुपये नहीं देने पर उसने सहयोगी के साथ मिलकर ठेकेदार की ईंट मारकर हत्या की थी।

विज्ञापन


आरोपी की पहचान गांव तिवारन जिला गोरखपुर उत्तर प्रदेश निवासी संजय के रूप में हुई है। पुलिस उसके सहयोगी  राजेश  की तलाश कर रही है। वह गांव मलका माजरा, फतेहगढ साहेब पंजाब का रहने वाला है।


पुलिस उपायुक्त शिबेश सिंह ने बताया कि 31 मार्च की सुबह जाफरपुरकलां इलाके में  गांव मावहारा शिवहर बिहार निवासी लालू की ईंट मारकर हत्या कर दी गई थी।

 

जांच में पता चला कि वह मजदूरों का ठेकेदार था। उसके साथ दो मजदूर रहते थे, जिसके साथ रात में उसका झगड़ा हुआ था। लालू का फोन भी गायब था।

विज्ञापन
विज्ञापन

फोन कॉल डिटेल जांच करने पर पता चला कि एक आरोपी ने लालू के फोन के जरिये अपने पिता से बात की है। पुलिस की टीम गोरखपुर स्थित आरोपी के घर पहुंची।
 
जहां पता चला कि  उसका नाम संजय है और वह दिल्ली में ही मौजूद है। उसके बाद पुलिस ने कई मजदूरों से पूछताछ कर संजय को ढांसा बार्डर के पास से गिरफ्तार कर लिया।

आरोपी ने  बताया कि वह लालू के साथ पंजाब के खेतों में काम करता था। पंजाब में कटाई हो जाने के बाद वह लालू और एक अन्य मजदूर  राजेश के साथ दिल्ली आ गया। 30 मार्च को संजय व राजेश को काम करने के एवज में एक हजार रुपये मिले।
 
लालू ने दोनों को ढाई सौ रुपये दे दिये, जबकि खुद पांच सौ रुपये रख लिया। संजय ने इसका विरोध किया तो लालू ने उसे थप्पड़ मार दिया। उसके बाद संजय ने राजेश के साथ मिलकर रात में लालू के सिर पर ईंट से हमला कर फरार हो गया।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें