फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida: बोरिंग के दौरान गड्ढे में गिरने से श्रमिक की मौत, पैर फिसलते ही मिट्टी में दबने से थम गई थीं सांसें

Thu, 24 Jul 2025 05:52 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

नोएडा सेक्टर-44 में निर्माणाधीन गोदरेज रिवराइन बिल्डिंग में बोरिंग करने के दौरान गड्ढे में गिरने से एक श्रमिक अर्जुन शुक्ला (19) की मौत हो गई। वह बोरवेल की मशीन चलाता था। कोतवाली सेक्टर-39 पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस के मुताबिक सेक्टर-44 छलेरा गांव में गोदरेज रिवराइन बिल्डिंग का निर्माण हो रहा है। 

विज्ञापन


इसमें पानी के लिए बोरिंग की जा रही है। मंगलवार रात को मशीन चला रहा अर्जुन पैर फिसलने से बोरिंग के पास मिट्टी में दब गया। आसपास मौजूद श्रमिकों ने मिट्टी हटाकर युवक को बेहोशी की हालत में बाहर निकाला और आननफानन में पास के निजी अस्पताल में इलाज के लिए लेकर पहुंचे। वहां डॉक्टरों ने मजदूर को मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर सेक्टर-39 थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर परिजनों को सूचना दी। ब्यूरो

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें