फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साइट पर लोहे का गार्डर गिरने से श्रमिक की मौत, मामला दर्ज

Fri, 01 Mar 2019 06:58 PM IST
vivek shukla ब्यूरो, अमर उजाला, गुरुग्राम
विज्ञापन
डेमो - फोटो : डेमो
विज्ञापन

सेक्टर-63 स्थित सनरेज कंपनी की निर्माणाधीन साइट पर कंपनी की लापरवाही के कारण श्रमिक के ऊपर लोहे का भारी गार्डर गिरने से मौत हो गई। पुलिस ने जांच के बाद सनरेज कंपनी, ठेकेदार कंपनी समेत अधिकारियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, मूल रूप से बिहार निवासी जुकारी (31) अपनी पत्नी और तीन बच्चों के साथ पिछले काफी समय से गुरुग्राम में रह रहे थे। वह सेक्टर-63 में सनरेज कंपनी के निर्माणाधीन प्रोजेक्ट साइट पर काम करते थे।

24 फरवरी को काम के दौरान 13वें माले से क्रेन लिफ्ट के टूटने से लोहे का बड़ा गार्डर उनके ऊपर आकर गिरा। गंभीर हालत में उन्हें सफदरजंग अस्पताल में दाखिल कराया गया, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई थी। 
विज्ञापन


बृहस्पतिवार देर शाम इलाज के दौरान श्रमिक की मौत हो गई। इसके बाद सेक्टर-65 थाना पुलिस ने साथी श्रमिक अनूप के बयान पर सनरेज कंपनी, ठेकेदार कंपनी और अधिकारियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।

मामले की जांच कर रहे एसआई ब्रह्मप्रकाश ने बताया कि कंपनी प्रबंधन और ठेकेदार कंपनी को नोटिस जारी करके जांच के लिए बुलाया गया है। अभी किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें