महिला पहलवानों के कथित यौन उत्पीड़न मामले में राउज़ एवेन्यू कोर्ट से बरी होने के बाद पूर्व सांसद भूषण शरण सिंह ने कहा कि कोर्ट मैंने पहले दिन ही कहा था कि ये एक षडयंत्र है। अगर मेरे ऊपर कोई आरोप सही पाया जाएगा तो मैं स्वत: फांसी पर लटक जाऊंगा।
महिला पहलवानों के कथित यौन उत्पीड़न मामले में राउज़ एवेन्यू कोर्ट से बरी होने के बाद लोगों ने बृजभूषण शरण सिंह को फूलों की माला और गुलदस्ते देकर बधाई दी। महिला पहलवानों के कथित यौन उत्पीड़न मामले में राउज़ एवेन्यू कोर्ट से बरी होने के बाद दिल्ली में भाजपा के पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने कहा कि "मैं सिर्फ़ बरी नहीं हुआ हूं, बल्कि सम्मान के साथ बरी हुआ हूं। संघर्ष से निखार आता है, जो लोग मेरे खिलाफ हैं, उनसे मुझे कुछ नहीं कहना है।
विज्ञापन
महिला पहलवानों के कथित यौन उत्पीड़न मामले में राउज़ एवेन्यू कोर्ट से बरी होने के बाद बृज भूषण शरण सिंह ने कहा कि "18 जनवरी 2023 को मैंने कहा था कि ये एक षडयंत्र है। अगर मेरे ऊपर कोई आरोप सही पाया जाएगा तो मैं स्वत: फांसी पर लटक जाऊंगा। आज तक मैं उसी बात पर कायम रहा और आज लगभग तीन साल बाद कोर्ट ने मुझे और विनोद तोमर का बरी किया है।
मैं 15-16 साल की उम्र से संघर्ष देख रहा हूं। मैं हमेशा जो कमजोर थे, जिनका हक मारा जाता था मैं उनके पक्ष में खड़ा होता था। मुझे अपने आप पर विश्वास था...मुझे पूरा विश्वास था कि मेरे साथ न्याय होगा। मेरे साथ न्याय हुआ। मैंने अपने आप को कभी अपराधी महसूस नहीं किया।" आज, कोर्ट ने मुझे सम्मान के साथ बरी कर दिया है। यह मेरे और मेरे समर्थकों के लिए खुशी की बात है... आज खुशी का दिन है...."
विज्ञापन
'कोर्ट से अभी तक आदेश की कॉपी नहीं मिली है'
बृजभूषण शरण सिंह के वकील राजीव मोहन का कहना है, "... कोर्ट से अभी तक आदेश की कॉपी नहीं मिली है। कॉपी मिलने के बाद ही हम बता पाएंगे कि कोर्ट किस आधार पर इस नतीजे पर पहुंचा है। हमने जो दलीलें दी थीं, उन्हें मान लिया गया है..."
यह सच्चाई, युवा पहलवानों और कैसरगंज की जीत है: करण भूषण
महिला पहलवानों के यौन उत्पीड़न के आरोपों के मामले में अपने पिता और WFI के पूर्व प्रमुख बृजभूषण शरण सिंह के बरी होने पर BJP सांसद करण भूषण सिंह ने कहा, "मैं कोर्ट का शुक्रिया अदा करना चाहता हूं। यह सच्चाई, युवा पहलवानों और कैसरगंज की जीत है। आज हम देश के सामने मजबूती से खड़े हैं। जो पार्टियां उस समय मेरे पिता के खिलाफ बोल रही थीं, क्या वे आगे आकर कहेंगी कि उनके साथ जो हुआ, वह गलत था?"
बृजभूषण शरण सिंह के बरी होने पर कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी की प्रतिक्रिया
बृजभूषण शरण सिंह के बरी होने पर कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी ने कहा, "एक तरफ तो वे कहते हैं कि वे युवा पीढ़ी के साथ हैं, महिला सशक्तिकरण और महिला आरक्षण की बात करते हैं, और दूसरी तरफ वे ऐसा करते हैं।"