फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैंसर पीड़ित महिला से प्रॉपर्टी डीलर ने की मारपीट

Tue, 21 Oct 2014 07:14 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा/नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा फेस-दो थाना अंतर्गत सेक्टर-93ए में रहने वाली एक कैंसर पीड़ित महिला ने पड़ोस में रहने वाले प्रॉपर्टी डीलर के परिवार पर मारपीट का आरोप लगाया है। मारपीट में महिला को चोटें आई हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक रीमा वर्मा सेक्टर-93ए के एटीएस ग्रीन अपार्टमेंट के आठवीं मंजिल में रहती हैं। बताया जा रहा है कि वे कैंसर से पीड़ित हैं।  शुक्रवार रात नौ बजे वो सोने चली गईं। लेकिन अपार्टमेंट परिसर के टॉप फ्लोर पर चल रहे काम की वजह से हो रहे शोर के कारण थोड़ी ही देर में उनकी नींद खुल गई। उन्होंने गार्ड से इसे बंद कराने को कहा।

कुछ देर बाद भी जब शोर नहीं थमा तो वो उक्त फ्लैट में पहुंच गईं और काम बंद कराने को कहा। महिला ने आरोप लगाया है कि वहां एक बुजुर्ग ने उनसे बेअदबी से बात की। इसके बाद बुजुर्ग के बेटे व बहू उन्हें घर से बाहर निकले के लिए कहा और उनको गालियां देने लगे। पीड़ित महिला का कहना है कि तीनों ने उनके साथ मारपीट भी की।
विज्ञापन


इस बाबत सीओ-तृतीय राजकुमार मिश्र ने बताया कि घटना की जानकारी पुलिस को है। घटना के दिन पुलिस मौके पर भी पहुंची थी। वहां दोनों पक्षों के बीच समझौता करा दिया गया था।

शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोप
दिल्ली के अमर कालोनी इलाके में एयर होस्टस का कोर्स कर रही 24 साल की एक युवती ने एक युवक पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। युवती की शिकायत पर अमर कालोनी थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

युवती का आरोप है कि युवक दो साल से साथ रहता था। पहली बार उसने नशीला पदार्थ खिलाकर दुष्कर्म किया था। होश में आने पर उसने शादी का झांसा दिया। इस बीच उसने कई बार उससे मारपीट की। फिलहाल आरोपी युवक फरार बताया जा रहा है। मामला दर्ज कर पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें