दिल्ली के महरौली थानाध्यक्ष रमन लांबा पर थाने में ही तैनाम महिला सब-इंस्पेक्टर (एसआई) ने बदसलूकी करने के साथ-साथ कई अन्य गंभीर आरोप लगाए हैं। महिला एसआई ने इसकी शिकायत जिला डीसीपी प्रेमनाथ और महिला आयोग से लिखित में की है।
थाने में ही तैनात एक सिपाही ने भी महिला एसआई के साथ हुई बदसलूकी का विरोध किया है। दक्षिण जिला डीसीपी प्रेमनाथ ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि मामले की जांच की जा रही है। एसीपी (हैडक्वार्टर) मामले की जांच कर रहे हैं। थानाध्यक्ष के खिलाफ आरोप सही पाए गए तो उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
बताया जा रहा है कि थानाध्यक्ष रमन लांबा के व्यवहार से थाने में तैनात और भी पुलिसकर्मी काफी तंग हैं। आरोप है कि थानाध्यक्ष पुलिसकर्मियों के साथ गाली-गलौच करते हैं। महरौली थाने में तैनात पुलिसकर्मियों के मुताबिक महिला एसआई ने थानाध्यक्ष पर काफी गंभीर आरोप लगाए हैं।