गाजियाबाद जिले में कई ऐसे गैंग सक्रिय हैं, जिनकी महिला सदस्य लोगों को फोन पर बातें कर दोस्ती करती हैं और फिर मिलकर हुस्न के जाल फंसाती है। बातों में आ जाने पर उसे मिलने के लिए बुलाती है, जहां पहले से मौजूद महिला केसाथी उस व्यक्ति को लूट लेते हैं।
17 जनवरी को कविनगर पुलिस ने ऐसे ही एक गैंग का खुलासा किया था, जिसमें महिला और उसके दो साथी पकड़े गए थे, जिन्होंने लोनी में लूट का विरोध करने और एटीएम का गलत पासवर्ड बताने पर आर्मी कैंटीन ठेकेदार कृष्णपाल की हत्या तक कर दी थी। इस गैंग के कई सदस्य अभी भी फरार हैं, जिनकी तलाश में पुलिस दबिश दे रही है।
कविनगर पुलिस ने जो गैंग पकड़ा था उसमें दिल्ली के मुंडावली निवासी नीरज, आरती और उसके पति मुकीम था। आरती पहले कृष्णपाल के घर में किराए पर रही। उससे दोस्ती की।
बाद में उसका घर छोड़ दिया और दूसरी जगह रहने लगी। फिर उसने कृष्णपाल को कैंटीन से घड़ी मंगाने के बहाने बुलाया, जहां पहले से मौजूद मुकीम और नीरज ने लूट का विरोध करने पर उसकी हत्या कर दी थी।