फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली: यौन उत्पीड़न की दी थी झूठी शिकायत, हाईकोर्ट ने लगाया 50 हजार का जुर्माना

Mon, 15 Jul 2019 06:58 AM IST
Abhishek Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
विज्ञापन
कोर्ट ने झूठी शिकायत पर लगाया जुर्माना - फोटो : Social Media
विज्ञापन

हाईकोर्ट ने सहकर्मी के खिलाफ यौन उत्पीड़न की झूठी शिकायत करने वाली महिला पर 50 हजार रुपये का जुर्माना लगाया है। न्यायमूर्ति जेआर मिढा ने महिला की याचिका खारिज करते हुए 50 हजार रुपये जुर्माने की राशि दिल्ली हाईकोर्ट अधिवक्ता कल्याण कोष में जमा कराने का निर्देश दिया। महिला ने अपने कार्यालय की आंतरिक शिकायत समिति के फैसले को चुनौती देते हुए कथित आरोपी के सेवानिवृत्ति लाभ रद्द करने की मांग की थी। 

विज्ञापन


महिला का आरोप था कि पुरुष सहकर्मी ने 2011 में उसका यौन उत्पीड़न किया था और उससे गलत तरीके से व्यवहार किया था। कार्यालय की आंतरिक शिकायत समिति ने इस शिकायत की पड़ताल की थी। आरोपी अधिकारी ने महिला के आरोपों को खारिज किया था। मामले में आरोपी रहे अधिकारी का तर्क था कि महिला ने दुर्भावना से ग्रसित होकर उस पर आरोप लगाया था, क्योंकि उसने महिला की गैरमौजूदगी में कार्यालय का कुछ काम किया था, जो उस महिला को दिया गया था।

जांच समिति ने पाया कि शिकायत में दिए गए यौन उत्पीड़न के तथ्य साबित नहीं हो पाए। इसलिए आरोपी अधिकारी को संदेह का लाभ दिया गया था। हाईकोर्ट ने जांच समिति की टिप्पणियों के मद्देनजर महिला की याचिका खारिज कर दी है। दूसरी ओर, महिला के कार्यालय को झूठी शिकायत करने के लिए उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की छूट दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें