फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एडमिशन की भागदौड़ के बीच महिला पुलिसकर्मी लगातार कर रहीं हैं पेट्रोलिंग, तारीफ करते नहीं थक रहे लोग

Thu, 11 Jul 2019 01:59 PM IST
Prachi Priyam न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
पेट्रोलिंग करती महिला पुलिसकर्मी - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

दिल्ली के कॉलेजों की कटऑफ लिस्ट जारी हो जाने के बाद दाखिले का दौर शुरु हो गया है। ऐसे में कॉलेजों में गहमा-गहमी बनी हुई है। लोग लगातार कॉलेजों में आना-जाना कर रहे हैं। इस दौरान दिल्ली पुलिस ने महिलाओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए बड़ा कदम उठाया है। 

विज्ञापन


कॉलेजों में या उनके आसपास किन्हीं कारणों से माहौल बिगड़ने पर उसे संभालने के लिए दिल्ली पुलिस ने महिला पुलिस कर्मियों की कई टीमें तैयार की है। महिला पुलिस कर्मियों की इस टीम से दो-दो लोग एक स्कूटर पर सवार होकर लगातार कॉलेजों और उनके आसपास के इलाकों में पेट्रोलिंग कर रही हैं। इससे कॉलेजों और विश्वविद्यालयों के आसपास चल रहे घटनाक्रमों पर उनकी नजर बनी हुई है।

दिल्ली पुलिस ने महिलाओं की सुरक्षा को खास तौर पर ध्यान में रखते हुए इस काम के लिए महिला पुलिस कर्मियों को जिम्मेदारी सौंपी है। इससे महिलाओं में भी सुरक्षा की भावना बनी हुई है और किसी भी तरह की ऊंच-नीच होने पर पुलिस तत्काल मदद के लिए पहुंच रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

दिल्ली पुलिस के इस कदम को लोगों और खास कर महिलाओं की तरफ से खूब सराहना मिल रही है। लोग पुलिस की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें