फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली विधानसभा चुनावः आधी आबादी को भागीदारी देने में कांग्रेस अव्वल

Sun, 19 Jan 2020 06:28 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
विज्ञापन
दिल्ली चुनाव - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

दिल्ली विधान सभा चुनाव में करीब बीस फीसदी महिला उम्मीदवारों को चुनाव मैदान में उतारकर कांग्रेस ने आधी आबादी को भागीदारी देने के मामले में भाजपा व आम आदमी पार्टी को पीछे छोड़ दिया है। कांग्रेस ने 54 उम्मीदवारों की पहली सूची में दस महिलाओं का जगह दी है जबकि भाजपा की 57 उम्मीदवारों की लिस्ट में सिर्फ चार और आप की 70 उम्मीदवारों की लिस्ट में आठ महिला उम्मीदवार हैं। 

विज्ञापन




कांग्रेस प्रत्याशियों की पहली सूची में शामिल 10 महिलाओं में से पांच युवा हैं। वहीं, पांच को पहली बार विधानसभा में अपना भाग्य आजमाने का मौका मिला है। माना जा रहा है कि पहली सूची में करीब 20 फीसदी महिला प्रत्याशियों को चुनावी जंग में उतारने सहित यूथ कार्ड को भी इस चुनाव में भुनाएगी। इनमें से अधिकतर युवा प्रत्याशी हैं, जिनकी दिल्ली के तमाम विश्वविद्यालयों के छात्रों के बीच अच्छी पैठ है।

पहली लिस्ट में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष की पुत्री शिवानी चोपड़ा कालकाजी से चुनाव लड़ेेंगी, जबकि कीर्ति आजाद की पत्नी पूनम आजाद चुनाव में संगम विहार विधानसभा क्षेत्र से अपना भाग्य आजमाएंगी। पूर्व केंद्रीय मंत्री कृष्णा तीरथ को पटेल नगर व अलका लांबा चांदनी चौक सीट से चुनाव में एक बार फिर जीत का दावा करेंगी। अलका लांबा चांदनी चौक सीट से ही आप की विधायक रही हैं।
विज्ञापन


वहीं, पार्टी ने तिमारपुर से अमरलता सांगवान, मॉडल टाउन से आंकाक्षा ओला, आरके पुरम से प्रियंका सिंह, मालवीय नगर से रितू शर्मा, कालकाजी शिवानी चोपड़ा, बाबरपुर से अनवीक्षा त्रिपाठी जैन, राधिका खेड़ा को जनकपुरी सीट से उम्मीदवार बनाया है। सभी वर्गों और उम्र को ध्यान में रखकर टिकट बंटवारे के जरिए कांग्रेस की कोशिश है कि दिल्ली चुनाव को रणनीतिक तौर पर बेहतर ढंग से लड़ा जाए।

Trending Videos
विज्ञापन

तीनों दलों के महिला उम्मीदवार:

भाजपा 
शालीमार बाग : रेखा गुप्ता
त्रिलोकपुरी (एससी) : किरण वैद
ग्रेटर कैलाश : शिखा राय
बल्लीमारान : लता सोढ़ी

आम आदमी पार्टी
मंगोलपुरी (एससी) : राखी बिड़लान
शालीमार बाग : बंदना कुमारी
राजौरी गार्डन : धनवंती चंदेला
हरी नगर : राजकुमार ढिल्लो
पालम : भावना गौड़
आरके पुरम : प्रोमिला टोकस
कालकाजी : आतिशी मर्लेना
रोहतास नगर : सरिता सिंह

कांग्रेस 
चांदनी चौक: अलका लांबा
बाबरपुर : अनविक्षा त्रिपाठी जैन
कालकाजी : शिवानी चोपड़ा
संगम विहार : पूनम अजाद
आरके पुरम : प्रियंका सिंह
मालवीय नगर : नीतू वर्मा
तिमारपुर : अमर लता सांगवान
मॉडल टाउन : आंकाक्षा ओला
पटेल नगर (एससी) : कृष्णा तीरथ
जनकपुरी : राधिका खेरा
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें