मुआवजे की मांग को लेकर 251 दिनों से रईसपुर गांव स्थित पानी की टंकी के नीचे धरने पर बैठी महिला की रविवार को अचानक तबियत बिगड़ गई।
रजापुर गांव निवासी महिला को आनन फानन में शास्त्री नगर स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उनकी हालत चिंताजनक बनी हुई है। मुआवजे की मांग को लेकर धरने पर बैठे चार गांव के किसानों पर ठंड का असर पड़ने लगा है।
किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष बिजेंद्र सिंह ने बताया कि रविवार को रजापुर गांव निवासी चमनीदेवी (70) पत्नि धर्मपाल की तबियत अचानक बिगड़ गई। उन्होंने बताया कि 251 दिनों से चमनी देवी प्रतिदिन धरने पर बैठ रही है और महिलाओं को लीड भी वहीं कर रही है।