फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हत्या के बाद हाथ-पैर बांध बोरी में फेंका महिला का शव

Sat, 23 Jan 2016 07:32 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन
दनकौर। दनकौर कोतवाली क्षेत्र के अट्टा-फतेहपुर गांव के जंगल में शनिवार दोपहर को बोरी में महिला का शव मिला। बोरी में महिला के हाथ-पैर बंधे थे और गर्दन पर रस्सी का निशान बना हुआ है।
विज्ञापन


चर्चा है कि महिला गर्भवती थी। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है। जानकारी के मुताबिक दनकौर कोतवाली क्षेत्र के अट्टा-फतेहपुर गांव के पास  जंगल में शनिवार दोपहर एक बोरी पड़ी थी।

बोरी को देखने से प्रतीत हो रहा था कि उसमें किसी का शव है। ग्रामीणों ने बोरी देखकर दनकौर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंचकर पुलिस ने बारी खोली तो उसमें करीब 30 साल की महिला का शव था।
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि महिला की गर्दन पर रस्सी के निशान बने हुए थे जिससे प्रतीत होता है कि उसकी फांसी लगाकर हत्या की गई है। हत्या के कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट में होगा।
विज्ञापन


ग्रामीणों के मुताबिक महिला को गर्भवती भी बताया जा रहा है। मगर पुलिस ने रेप और गर्भवती की बात से इंकार किया है।

सीओ अजय कुमार ने बताया कि महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ कहा जा सकेगा।

हरियाणा की हो सकती है महिला
दनकौर क्षेत्र के जिस गांव के पास शव मिला है वह हरियाणा से लगा हुआ है। वहां से चंद दूरी पर हरियाणा की सीमा शुरू हो जाती है।

पुलिस अफसरों की माने तो महिला की हत्या कर शव को यूपी के क्षेत्र में फेंका गया है। महिला की पहचान नहीं हो पाई है। वह हरियाणा की भी हो सकती है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें