फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेप के बाद की महिला की हत्या, फिर बेच दिए गहने

Fri, 18 Dec 2015 06:22 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, गुड़गांव
विज्ञापन
विज्ञापन
एक महिला की हत्या के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को शुक्रवार को अदालत में पेश किया, जहां से उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
विज्ञापन


गौरतलब है कि बीती 28 नवंबर को गांव नसीरबास के दो युवकों ने एक महिला के घर में घुसकर दुष्कर्म किया और उसकी हत्या कर दी थी, जिसके बाद दोनों आरोपियों ने शव को गांव के जोहड़ किनारे फेंक दिया था।

घटना के बाद से ही पुलिस इस मामले में छानबीन में लगी हुई थी। हत्या का खुलासा जब हुआ, तब आरोपियों ने महिला के सोने के आभूषणों को गांव साकरस में बेच दिया था।
विज्ञापन


आभूषणों के बेचे जाने के बाद पुलिस को सुराग मिला और पुलिस ने जांच तेज की, तो इसमें गांव नसीरबास के शोकिन और साजिद को आरोपी पाया।
विज्ञापन

आखिर अरोपियों ने कबूला गुनाह

इस बीच पुलिस ने दोनों आरोपियों को हिरासत में लिया और पूछताछ की, तो दोनों आरोपियों ने अपना गुनाह कबूलते हुए सारे मामले का खुलासा कर दिया।

पुलिस ने शुक्रवार को दोनों आरोपियों को अदालत में पेश किया, जहां से अदालत ने उन्हें 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भोंडसी जेल भेज दिया।

थाना प्रभारी अशोक कुमार दहिया ने बताया कि दोनों आरोपियों को अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें