फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लड़ाई का लाइव वीडियो: बैक करते समय गाड़ी से टकराई कार, मां-बेटियों को पीटा; विधायक की बेटी के खिलाफ केस दर्ज

Sun, 08 Jun 2025 04:38 PM IST
श्याम जी. माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा

सार

ग्रेटर नोएडा में कार टक्कर को लेकर दो पक्षों की महिलाओं के बीच विवाद हिंसक हो गया, जिसमें एक महिला को सिर में गंभीर चोट लगी। पुलिस ने वीडियो सामने आने के बाद मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।
विज्ञापन
महिलाओं ने की मारपीट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सूरजपुर थाना क्षेत्र की पूर्वांचल हाइट्स सोसाइटी में कार टक्कर को लेकर दो पक्षों की महिलाओं के बीच विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। विवाद के दौरान फ्लैट में घुसकर मारपीट की गई, जिसमें एक महिला को सिर में गंभीर चोट आई है। घायल महिला को तत्काल इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। पुलिस ने सोशल मीडिया पर वीडियो सामने आने के बाद संज्ञान लेकर जांच शुरू की है।

विज्ञापन




एक महिला शनिवार रात अपनी कार बैक कर रही थी, तभी अनजाने में दूसरी महिला की कार से टक्कर लग गई। इस बात को लेकर दूसरी पक्ष की महिला तीन अन्य महिलाओं के साथ पहले पक्ष की महिला के फ्लैट पर पहुंची। वहां बातचीत के दौरान कहासुनी शुरू हो गई, जो जल्द ही मारपीट में बदल गई। मारपीट में प्रथम पक्ष की महिला को सिर में चोटें आईं है। महिला को उसके परिजन अस्पताल ले गए, जहां उसने अपना इलाज कराया है। महिला से मारपीट का वीडियो भी सोशल मीडिया पर सामने आया है, जिसमें तीन महिलाएं एक महिला के बाल खींचकर उससे मारपीट करते दिखाई दे रही हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कोतवाली प्रभारी विनोद कुमार का कहना है कि पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया और घायल महिला के बयान दर्ज किए। पीड़ित से तहरीर लेकर मामला दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। सोसाइटी के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं, जिससे घटनाक्रम की पुष्टि हो सके। मामले से जुड़ी महिलाओं से भी पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें