फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर महिलाओं का प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

नई दिल्ली (संवाद) । अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर जंतर-मंतर पर रविवार को महिलाओं ने सम्मानजनक और सुरक्षित रोजगार की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। इसकी अगुवाई ऑल इंडिया डेमोक्रेटिक वुमेन एसोसिएशन ने की। इस दौरान सैकड़ों महिलाओं ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए मुद्दों पर ठोस कदम उठाने की मांग की। उन्होंने कहा कि मौजूदा श्रम नीतियां महिलाओं के हितों के खिलाफ हैं। उन्होंने चारों लेबर कोड को तत्काल रद्द करने की मांग की। इसके साथ ही खोई हुई लड़कियों को खोजने के लिए जांच कमेटी गठित करने की मांग भी उठाई।
विज्ञापन

प्रदर्शन में शामिल महिलाओं ने बस्तियों में नियमित रूप से राशन उपलब्ध कराने और महिलाओं के लिए फ्री बस यात्रा की सुविधा जारी रखने की मांग की। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि मांगों पर ठोस कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। प्रदर्शनकारी सुनीता ने बताया कि महिलाओं को आज भी रोजगार और सुरक्षा के लिए संघर्ष करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें