फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला ने मांगा पानी, इंजीनियर ने की बदसलूकी

Fri, 12 Jun 2015 08:51 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
नगर निगम के चीफ इंजीनियर से पेयजल संकट का समाधान करवाने के लिए फरियाद लेकर गई डबुआ कॉलोनी की एक बुजुर्ग महिला ने बदसलूकी करने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। उन्होंने निगमायुक्त को शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की। महिलाओं ने बताया कि कॉलोनी की गलियों में करीब एक महीने से पानी संकट बना हुआ है।
विज्ञापन


उधर, चीफ इंजीनियर डीआर यादव का कहना है कि महिला का आरोप निराधार है। कमरे में जगह कम होने के कारण उन्होंने सिर्फ इतना कहा था कि 4-5 की संख्या में लोग आएं, बाकी बाहर हो जाएं।

बृहस्पतिवार की दोपहर डबुआ कॉलोनी वार्ड नंबर-9 की महिलाएं और पुरुष पेयजल संकट का समाधान करवाने को लेकर नगर निगम पहुंचे। वहां उन्होंने यादव से मुलाकात की। बुजुर्ग महिला शांति देवी का आरोप है कि जब वह पानी की समस्या को बताने लगी तो इंजीनियर ने उनको भला-बुरा कहते हुए ऑफिस से निकल जाने को कहा।
विज्ञापन


साथ आईं महिलाओं ने बाहर निकलकर नारेबाजी की। इसके बाद पुलिस बुलाई गई। पुलिस ने महिलाओं की बात सुनी। उन्होंने निगमायुक्त को लिखित में शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें