फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वीडियो वायरल: पानी के लिए महिलाएं भिड़ीं, सीएम केजरीवाल ने मांगी मंत्री से रिपोर्ट

Sun, 12 Jun 2016 02:05 PM IST
टीम डीजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
पानी को लेकर भिड़ी महिलाएं
विज्ञापन
बुधवार को दक्षिणी दिल्ली के इलाके में ऐसे हालात पैदा हो गए जिस पर हम और आप भरोसा ही ना करें। एक हिंदी अखबार के मुताबिक इलाके के महिपालपुर में पाने के लिए एक टैंकर पहुंचा तो वहां पानी के लिए महिलाओं के बीच मारपीट होने लगी।
विज्ञापन


मामला इतना बढ़ा की वहां लात-घूंसे भी चलने लगे। एक महिला ने दूसरी महिला को सड़क पर गिरा लिया और उसकी जमकर पिटाई कर दी। इस खबर का वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो गया।

जिसके बाद सीएम अरविंद केजरीवाल ने मामले पर जलमंत्री कपिल मिश्रा को तलब किया है। केजरीवाल ने ट्वीट कर लिखा कपिल मिश्रा व्हाट इज दिस। मंत्री को तुरंत क्षेत्र में जाकर स्थिति की रिपोर्ट देने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पानी के बर्तन से ही महिलाएं करने लगीं हमला

- फोटो : getty
बताया जा रहा है कि महिलापुर में पानी की किल्लत पिछले काफी दिनों से चल रही है। यहां तीन से चार दिन के अंतराल पर पानी पहुंचता है।

बुधवार को भी यहां पानी लेकर टैंकर पहुंचा। वायरल वीडियो में दिख रहा है कि महिलाएं पानी के बर्तन से एक-दूसरे पर हमला कर रही हैं।

ये अकेले महिपालपुर का हाल नहीं है। बल्कि दक्षिणी दिल्ली के कई इलाकों में पानी की किल्लत के चलते जलयुद्ध जैसे हालात पैदा हो जाते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें