चांद देखती महिलाएं
- फोटो : ANI
परंपरा पर आधुनिकता का ऐसा रंग चढ़ा कि त्योहार की खुशियां और ज्यादा बढ़ गईं। शहर के बाजारों, मॉल्स और पार्कों में शादीशुदा जोडे़ एक-दूसरे संग सेल्फी लेते दिखाई दिए। करवाचौथ के पूजन के लिए जुटी महिलाओं के बीच अपने शृंगार को कैमरे में कैद कर लेने की होड़ सी मची रही। वहीं, सखियों संग भी सेल्फी का जमकर आनंद लिया।