फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पैसे लेने आई महिला संग फाइनेंसर ने किया रेप

विज्ञापन
विज्ञापन
दक्षिण जिले के महरौली इलाके में फाइनेंसर ने एक महिला को अपनी हवस का शिकार बना डाला। पति के बीमार होने पर महिला ने आरोपी से दस हजार रुपये उधार लिए थे।
विज्ञापन


आरोपी ने महिला को शनिवार को पैसे देने के लिए अपने कार्यालय में बुलाया था। उसने महिला को बंधक बनाकर दुष्कर्म किया। महरौली थाना पुलिस ने दुष्कर्म का मामला दर्जकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

दक्षिण जिला डीसीपी प्रेमनाथ ने आरोपी के गिरफ्तार करने की पुष्टि की है। दक्षिण जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार घटना महरौली की है।
विज्ञापन

बंधक बनाकर बनाया हवस का शिकार

आरोपी कृणाल कुमार (25) प्रॉपर्टी डीलर है और फाइनेंस का भी काम करता है। बुटीक चलाने वाली महिला रूचि (27, बदला हुआ नाम) का पति अबूधाबी में कुक है। वह इन दिनों भारत आया हुआ है। रूचि का पति बीमार हो गया था।

इस कारण रूचि ने कृणाल से दस हजार रुपये ब्याज पर लिए थे। दो महीने तक रूचि पैसे नहीं लौटा पाई। आरोपी ने शनिवार को रूचि को पैसे देने के लिए बुलाया था।

आरोप है कि उसने रूचि को कमरे में बंद कर लिया और उसके बाद उसके साथ दुष्कर्म किया। घर पहुंचकर महिला ने ये बात अपने पति को बताई और उसके बाद पुलिस को सूचना दी। मेडिकल जांच में रूचि के साथ दुष्कर्म की पुष्टि हो गई है। पुलिस ने कृणाल को रविवार को गिरफ्तार कर लिया था। कोर्ट ने आरोपी को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें