फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा: महिला ने नाचने से मना किया तो लोगों ने की बदसलूकी, दी जान से मारने की धमकी

Wed, 31 Jul 2019 03:00 PM IST
Prachi Priyam न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा के पिंक सिटी कॉलोनी में एक कार्यक्रम के दौरान नाचने से मना कर देने पर महिला के साथ गाली-गलौज करने का मामला सामने आया है। पिंक सिटी कॉलोनी के एक मंदिर में मंगलवार को कार्यक्रम चल रहा था, जिसमें कॉलोनी की एक महिला ने पहले अपनी इच्छा से नृत्य किया। कुछ देर बाद वो बैठ गई, लेकिन वहां मौजूद कुछ लोग जबरदस्ती उस महिला को दोबारा नाचने को कहने लगे। 

विज्ञापन


इस पर महिला ने मना किया, तो जबरदस्ती कर रहे लोग गुस्सा हो गए और उसके साथ गाली-गलौज करने लगे। उन्होंने महिला को डांस नहीं करने पर जान से मारने की भी धमकी दी। इसके बाद महिला ने दादरी थाने में मामले की शिकायत कर दी। 
विज्ञापन


 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें