फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटे ने पुलिस को सूचना देकर मां को खुदकुुशी से बचाया, मकान मालिक करता था छेड़खानी

Sat, 03 Aug 2019 04:50 AM IST
Abhishek Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
सीआईएसएफ ने महिला को बचाया (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : Social Media (File Photo)
विज्ञापन

अपने दो बच्चों के साथ खुदकुशी करने के इरादे से एक महिला इंद्रलोक मेट्रो स्टेशन पहुंच गई। बेटे की सूचना पर सीआईएसएफ की कर्मियों ने महिला को पकड़ लिया। इसके बाद महिला ने अपने मकान मालिक पर छेड़खानी और पुलिस पर शिकायत के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं करने का आरोप लगाया। हालांकि पुलिस अधिकारियों ने आरोपों को नकारते हुए महिला को मानसिक रूप से बीमार बताया है। चिकित्सकों की सलाह पर महिला को ईहबास में भर्ती कराया गया है। उसके बच्चों को बाल आश्रम भेज दिया गया है।

विज्ञापन


गुरुवार को इंद्रलोक मेट्रो स्टेशन पर तैनात सीआईएसएफ कर्मियों के पास एक दस साल का बच्चा आया। उसने कहा कि उसकी मां मेट्रो ट्रेन के आगे छलांग लगाने वाली है। सीआईएसएफ की महिला कर्मियों ने तुरंत प्लेटफार्म पर पहुंचकर महिला को पकड़ लिया। महिला ने बताया कि वह अपने बच्चों के साथ सुदर्शन पार्क इलाके में रहती है। उसका पति ऑस्ट्रेलिया में नौकरी करता है। उसका मकान मालिक शारीरिक शोषण करने की कोशिश करता है। इस बाबत उसने मोती नगर थाने में शिकायत की, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। इससे परेशान होकर वह बच्चों के साथ खुदकुशी करने के इरादे से मेट्रो स्टेशन आई थी। 

दूसरी ओर, पश्चिम जिला पुलिस ने महिला के आरोपों की पड़ताल की। इसके बाद पुलिस अधिकारियों का कहना है कि महिला ने कभी कोई शिकायत मोती नगर थाने में नहीं दी। जांच में पता चला कि महिला कई जगह पर किराए के मकान में रह चुकी है। सभी जगह उसका मकान मालिक से विवाद हुआ। विवाद होने के बाद मालिक उससे मकान खाली करा लेते हैं। शुरुआती जांच में हालांकि इस बात का खुलासा नहीं हो पाया कि महिला का पति है भी या नहीं। पुलिस ने महिला का मेडिकल कराया। डॉक्टरों ने उसे मानसिक बीमार बताया है। इस पर पुलिस ने उसे इलाज के लिए इबहास में भर्ती करा दिया है। पुलिस ने बच्चों को बाल आश्रम भेज दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें