शाम करीब 6 बजे महिला मसाज के लिए आई, करीब एक घंटे के बाद महिला ने युवती से बाथरुम जाकर हाथ धोने बाथरुम चली गई। महिला के जाने के बाद अगले दिन सोमवार सुबह युवती ऑफिस के लिए तैयार होने लगी तो उसे बाथरुम में रखी डायमंड की अंगूठी नहीं मिली।
काफी खोजबीन के बाद भी जब युवती को अंगूठी नहीं मिली तो उसने सोसायटी के कंट्रोल रूम में जाकर छानबीन की तो उसे पता चला कि मसाज करने के बाद महिला ने गार्ड रूम में अपना सामान रखा और बाहर चली गई। करीब पौने घंटे बाद वह ऑटो लेकर आई और गार्ड रूम में रखा सामान लेकर चली गई।
युवती का आरोप है कि मसाज करने वाली महिला ने उसकी अंगूठी चुराई है। युवती की शिकायत पर डीएलएफ थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी के मुताबिक इस संबंध में अर्बन क्लेप कंपनी से संपर्क कर महिला का पता लगाने की कोशिश की जा रही है।