फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: रेलवे ट्रैक से महिला का शव बरामद, शिनाख्त में जुटी पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

होडल।
उपमंडल के गांव बंचारी के पास रेलवे ट्रैक पर ट्रेन की चपेट में आने से एक महिला की मौत हो गई। सूचना मिलने पर राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया। पुलिस ने शव की पहचान कराने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। इसके बाद शव को पहचान और पोस्टमार्टम के लिए जिला नागरिक अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया गया है। जीआरपी के जांच अधिकारी एएसआई ओमप्रकाश ने जानकारी में बताया कि रेलवे बंचारी गांव के निकट रेलवे ट्रैक के बीच महिला का शव मिलने की सूचना पर टीम घटनास्थल पर पहुंची थी। आसपास के क्षेत्र की जांच और शव की तलाशी के बावजूद कोई पहचान संबंधी दस्तावेज या सामान नहीं मिला। मृतका की उम्र करीब 50 से 55 वर्ष प्रतीत होती है और उसने काले रंग की साड़ी पहन रखी थी। जीआरपी ने महिला की पहचान के लिए आसपास के थानों और चौकियों में सूचना भेज दी है। पुलिस का कहना है कि पहचान होने पर ही यह पता चल पाएगा कि महिला रेलवे ट्रैक पर कैसे पहुंची और कहां जा रही थी। जीआरपी जिले के थानों में गुमशुदगी की शिकायतों की भी जांच कर रही है ताकि महिला की पहचान सुनिश्चित की जा सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें