संवाद न्यूज एजेंसी
पलवल।
मुंडकटी थाना क्षेत्र के खैटला गांव में प्रेमिका को घर पर बुलाने और उस पर जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है। फरीदाबाद निवासी 23 वर्षीय युवती की शिकायत पर पुलिस ने लोकेश बास्सट के खिलाफ केस दर्ज लिया है।
पीड़िता ने पुलिस को बताया कि वह वकालत की पढ़ाई कर चुकी है और पिछले पांच साल से लोकेश के संपर्क में थी। आरोप है कि दोनों की शादी बृहस्पतिवार को तय हुई थी। इसी सिलसिले में उसने युवती को 18 जून को अपने घर बुलाया।
पीड़िता के अनुसार, वहां उसे लोकेश के किसी अन्य युवती से संबंधों की जानकारी मिली। विरोध करने पर दोनों के बीच कहासुनी हो गई। रात में लोकेश ने गुस्से में आकर फावड़े से हमला कर दिया और मारपीट की। पीड़िता का आरोप है कि उसका मोबाइल, बैग और नकदी भी छीन ली गई। घायल होने के कारण वह तुरंत शिकायत नहीं दे सकी। मुंडकटी थाना प्रभारी अशोक ने बताया कि पुलिस ने पीड़िता की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।