फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाथरूम में माचिस जलाते ही धमाका: बीड़ी पीने गईं थीं बुजुर्ग, मौके पर ही मौत; परिजनों ने ब्लास्ट की बताई ये वजह

Sun, 15 Mar 2026 06:20 PM IST
Akash Dubey अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

दिल्ली के बदरपुर इलाके में 65 वर्षीय महिला की बाथरूम में मौत हो गई। वह बीड़ी पीने गई थीं, तभी धमाका हुआ। आग का कारण स्पष्ट नहीं हुआ है। पुलिस और परिवार के दावे अलग-अलग हैं।
विज्ञापन
बाथरूम में ब्लास्ट से बुजुर्ग महिला की मौत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दक्षिण-पूर्व दिल्ली के बदरपुर स्थित मोलड़बंद में हुए एक हादसे में बुजुर्ग महिला की झुलसने से मौत हो गई। दरअसल बुजुर्ग महिला छत पर बने बाथरूम में बीड़ी पीने के लिए गई थीं। माचिस जलाते ही अचानक धमाके के बाद बाथरूम में आग लग गई। बाथरूम में पहले से कबाड़ का सामान रखा हुआ।

विज्ञापन
Trending Videos

देखते ही देखते पूरे बाथरूम में आग लग गई। बुजुर्ग महिला वहीं पर पूरी तरह जल गईं। बुजुर्ग महिला की पहचान बीनू सिंह उर्फ पुष्पा सिंह (65) के रूप में हुई है। धमाके की आवाज के बाद परिजन छत पर भागे तो आग लगी थी। बाद में परिजनों ने खुद ही किसी तरह आग बुझा ली। इसके बाद पुलिस को खबर दी गई।

मौके पर पहुंची पुलिस ने बुजुर्ग महिला का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। क्राइम टीम व एफएसएल ने मौके से साक्ष्य जुटाए हैं। शुरुआती जांच के बाद पुलिस गैस रिसाव से हुए धमाके की बात से इनकार कर रही है। पुलिस का कहना है कि बाथरूम में रखे कबाड़ में ही कुछ रखा था, जिसकी वजह से आग लगी।

दक्षिण-पूर्व जिला पुलिस उपायुक्त डॉ. हेमंत तिवारी ने बताया कि बीनू सिंह अपने परिवार के साथ मोलड़बंद, बदरपुर एरिया में रहती थीं। इनके पति कमल सिंह की मौत हो चुकी है। परिवार में तीन बेटे नरेंद्र सिंह, यतेंद्र और अंकित हैं। नरेंद्र गुरुग्राम में प्राइवेट कंपनी में नौकरी करते हैं, जबकि यतेंद्र साउथ एक्सटेंशन में नौकरी करते हैं।

छोटा बेटा अंकित पढ़ाई कर रहा है। बीनू सिंह की बहू ममता सिंह ने बताया कि उनकी सास को जब कभी स्ट्रेस होता था तो वह चोरी से छत पर बने बाथरूम में जाकर बीड़ी पीती थीं। परिवार को इसका पता भी था, लेकिन वह फिर भी सामने नहीं पीती थीं। शनिवार शाम को वह बाथरूम में पहुंची तो धमाके के बाद आग लग गई और वह झुलस गईं।
विज्ञापन

ममता ने दावा किया है कि दो माह पूर्व उन्होंने पीएनजी का कनेक्शन लिया था, उसमें लीकेज थी। कई बार इसकी शिकायत भी की गई थी। परिवार का कहना है कि पीएनजी लीकेज की वजह से हादसा हुआ। पुलिस पीएनजी लीकेज की बात से साफ इनकार कर रही है। एफएसएल ने मौके से साक्ष्य जुटाए हैं। हादसे की वजहों का पता किया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें