फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: पहले से शादीशुद सौरभ ने युवती को फंसाकर जबरन की शादी, दहेज के लिए की बेरहमी से पिटाई; फिर कराया गर्भपात

Wed, 23 Apr 2025 07:07 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद

सार

वेव सिटी की अंकिता गर्ग ने पति सौरभ सिंह और ससुराल वालों पर दहेज प्रताड़ना, मारपीट, जबरन गर्भपात और जान से मारने की धमकी के आरोप लगाए। सौरभ पर पहले से शादीशुदा होने और आपराधिक गतिविधियों में शामिल होने के भी आरोप हैं। मामले में पुलिस ने जांच शुरू की।  
विज्ञापन
crime demo - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

डासना वेव सिटी के छपरौला सूर्यालोक कॉलोनी निवासी अंकिता गर्ग ने अपने पति सौरभ सिंह, सास संगीता सिंह और अन्य के खिलाफ दहेज प्रताड़ना, मारपीट, गर्भपात कराने और जान से मारने की धमकी देने जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं। अंकिता ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह एक शिक्षित और आत्मनिर्भर महिला हैं, जो अपनी छोटी बहन और दादी के साथ रहती हैं। 

विज्ञापन


उनके अनुसार, सौरभ ने दोस्ती कर उनकी कमजोरियों का फायदा उठाया। डेढ़ लाख रुपये लिए और शादी का दबाव बनाकर 20 जनवरी को गाजियाबाद के जीटी रोड स्थित होटल वेस्ट व्यू में जबरन शादी की। शादी में अंकिता की दादी ने दान-दहेज के अलावा छह लाख रुपये खर्च किए। इसके बावजूद ससुराल वाले शादी के बाद से ही दहेज के लिए अंकिता को प्रताड़ित और मारपीट करने लगे। सौरभ ने उसे इतनी बेरहमी से पीटा कि वह कई बार बेहोश हो गई। 

अंकिता ने आरोप लगाया कि गर्भवती होने पर सौरभ और सास ने उसके पेट पर लात मारी और जबरन गर्भपात की दवा खिलाकर उसका गर्भ गिरा दिया। साथ ही सौरभ पहले से शादीशुदा है और एक नाबालिग मुस्लिम लड़की से धर्म परिवर्तन कर शादी कर चुका है, जिससे उसका तलाक नहीं हुआ है। सौरभ पर फर्जी वेबसाइट चलाने, सरकारी अफसर बनकर छापेमारी करने, वसूली और कई थानों में मुकदमे दर्ज होने के भी आरोप हैं। 
विज्ञापन


वर्तमान में अंकिता अपने चाचा के घर शरण लिए हुए हैं और शिकायत की है कि सौरभ अपने गुर्गों के साथ उनके घर घुसकर हमला करता है और जान से मारने की धमकी देता है। अंकिता ने पुलिस से सख्त कार्रवाई की मांग की है। एसीपी मसूरी ने बताया कि अंकिता की तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें