गुरुग्राम में पुलिस कमिश्नर कार्यालय के सामने गुरुवार को एक महिला द्वारा आत्मदाह की कोशिश करने का मामला सामने आया है। एक चश्मदीद ने बताया कि महिला पुलिसकर्मियों के रवैये से खासी नाराज थी। इसीलिए उसने परेशान होकर खुदपर पेट्रोल डालकर आत्मदाह करने की कोशिश की। किसी तरह से पुलिसकर्मियों ने उसे बचाया और मामले की तफ्तीश में जुट गई।